🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

आज शाम को जारी हो सकती है सप्लिमेंट्री मतदाता सूची, कैसे और कहां ढूंढेंगे अपना नाम?

अगर चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतिम मतदाता सूची में आपके नाम भी 'विचाराधीन' सूची में रखा गया था तो संभव है कि आज जारी होने वाली सप्लिमेंट्री सूची में आपका नाम भी हो।

By Moumita Bhattacharya

Mar 23, 2026 14:30 IST

आज शाम को चुनाव आयोग (Election commission) सप्लीमेंट्री मतदाता सूची जारी कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक एडज्यूडिकेशन सूची में मौजूद करीब 60 लाख लोगों में से 28 लाख लोगों के दस्तावेजों की जांच का काम पूरा कर लिया गया है। यह काम न्यायाधीशों को सौंपा गया है। आज (सोमवार) को चुनाव आयोग उन्हीं लोगों की सूची जारी करने वाला है जिनके दस्तावेजों की जांच का काम पूरा हो चुका है।

अगर चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतिम मतदाता सूची में आपके नाम भी 'विचाराधीन' सूची में रखा गया था तो संभव है कि आज जारी होने वाली सप्लिमेंट्री सूची में आपका नाम भी हो।

जारी हो सकती है दो सूची

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज (सोमवार) की शाम को अगर चुनाव आयोग सप्लिमेंट्री मतदाता सूची जारी करता है तो दो सूचियों के जारी होने की संभावना जतायी जा रही है। इनमें से एक सूची वह होगी जिसमें वैसे लोगों का नाम होगा जिनका नाम बतौर वैध मतदाता, मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया है।

वहीं दूसरी सूची उन लोगों की हो सकती है जिनका नाम मतदाता सूची से मिटा (Delete) दिया गया हो। एक संभावना यह भी है कि एक ही सूची में दो अलग-अलग कॉलम भी हो सकते हैं जिसमें मतदाता सूची में शामिल और मिटा दिए गए मतदाताओं दोनों का ही नाम हो।

गौरतलब है कि सोमवार को चुनाव आयोग पहली सप्लिमेंट्री सूची जारी करने वाला है। इसके बाद और भी सप्लिमेंट्री मतदाता सूची जारी किए जाएंगे।

Read Also | सप्लिमेंट्री मतदाता सूची जारी होने से पहले पुलिस प्रशासन ने कड़ी की सुरक्षा-व्यवस्था

सप्लिमेंट्री सूची में कैसे ढूंढेंगे अपना नाम?

अगर आप सप्लिमेंट्री सूची में अपना नाम ढूंढना चाहते हैं तो इसकी दो पद्धतियां -

पद्धति नंबर 1

* चुनाव आयोग के आधिकारिक वेबसाइट eci.gov.in पर जाएं।

* स्क्रीन पर दिख रहे दोनों बॉक्स में पश्चिम बंगाल और 2026 का चुनाव करें।

* अगले चरण में SIR Supplementary Roll विकल्प का चयन करें।

* इसके बाद अपने जिला और विधानसभा केंद्र को ढूंढे और वहां के मतदाता सूची का पूरा PDF ही डाउनलोड कर लें।

* अब इस PDF की बारीकी से जांच करें और इसमें मतदाता का नाम ढूंढे।

पद्धति नंबर 2

* चुनाव आयोग के ECI NET ऐप को डाउनलोड करें।

* यहां EPIC नंबर की मदद से आप अपनी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

* अगर यहां आपको पूरी जानकारी दिखाई दे रही होगी तो इसका मतलब है कि आपका नाम मतदाता सूची में शामिल हो गया है।

* अगर 'विचाराधीन' दिखा रहा हो तो अगले सप्लिमेंट्री मतदाता सूची का इंतजार करें।

* अगर No Results Found दिखाता है तो संभव है कि आपका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है।

ऑफलाइन माध्यम से सप्लीमेंट्री मतदाता सूची देखने के लिए जिलाधिकारी (DM) के ऑफिस या फिर वोटिंग बूथ पर जा सकते हैं।

अगर नाम हटा दिया गया हो?

अगर सप्लिमेंट्री मतदाता सूची में आपका नाम हटा दिया गया हो तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप मतदाता सूची में फिर से नाम शामिल करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय चुनाव आयोग के वेबसाइट पर जाकर ही आप मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही DM अथवा ADM के पास आवेदन कर सकते हैं।

Articles you may like: