वामपंथ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सोमवार को प्रत्याशियों की अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। पहली और दूसरी सूची को मिलाकर कुल 224 प्रत्याशियों का नाम जारी किया जा चुका है। सोमवार को जारी सूची में वामपंथ ने 15 प्रत्याशियों का नाम जारी किया है।
पिछली बार की तरह इस बार भी सिताई और श्यामपुकुर केंद्र से फॉर्वर्ड ब्लॉक के प्रत्याशियों के लिए छोड़ा था और इस बार भी वामफ्रंट ने उनके लिए ही छोड़ दिया गया है।
वामफ्रंट के उम्मीदवारों की सूची
सिताई - अरुणकुमार वर्मा
अलिपुरदुआर - श्यामल राय
चोपड़ा - माकलेश्वर रहमान
इस्लामपुर - बाजिल अख्तर
लालगोला - बबलूज्जमान
हरिहरपाड़ा - जमिरुद्दीन मुल्ला
Read Also | CPIM के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, कौन बना आपके इलाके का उम्मीदवार?
हरिणघाटा - स्वपन सरकार
भाटपाड़ा - आसनारायण सिंह
फलता - शंभू कुर्मी
एंटाली - अब्दुर रउफ
श्याम पुकुर - झुमा दास
बागनान - भाष्कर राय
Read Also | वामफ्रंट ने विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, किसे मिला कहां से टिकट?
चंद्रकोणा - सुपर्णा दोलुई
गढबेता - तपन घोष
शालतोड़ा - नंदलाल बारुई
इस सूची में प्रमुख विधानसभा केंद्र गढबेता है। पश्चिम मिदनापुर की इस सीट पर सीपीएम नेता सुशांत घोष का प्रभाव था। इस विधानसभा केंद्र से सीपीएम ने अपना प्रत्याशी तपन घोष को बनाया है। वर्ष 2021 में भी वहीं प्रत्याशी थे।