पहले और दूसरे पार्ट में निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' और 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा रहा है। पिछले सप्ताह रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने अब तक 400 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही इस फिल्म ने पहले सप्ताह में छप्परफाड़ कमाई के मामले में पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है।
'धुरंधर द रिवेंज' के रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि 'धुरंधर 3' जून 2026 में रिलीज होगी! क्या वाकई में 'धुरंधर 3' इस साल जून में रिलीज होने वाली है?
क्या वाकई में आने वाला है 'धुरंधर' का तीसरा पार्ट?
फिल्म 'धुरंधर' जब रिलीज हुई थी उस समय फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने दर्शकों से अनुरोध किया था कि फिल्म खत्म होने के बाद जब End Credit दिखाया जा रहा हो, तब तक जरूर बैठे रहे। उस समय आदित्य धर ने दावा किया था कि दर्शकों के लिए कुछ सरप्राइज है। हालांकि आदित्य ने अपनी बात को सही साबित किया और 'धुरंधर' के अंत में ही फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की रिलीज होने की तारीख बता दी थी।
Is This For Real ? 3 Parts #Dhurandhar The Final Chapter on 14 June 2026 pic.twitter.com/EqAINSzpxN
— INDIAN (@hindus47) March 18, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी ऐसा ही दावा किया जा रहा है। इस वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के अंत में इसके तीसरे पार्ट के रिलीज होने की घोषणा तो की गयी है लेकिन शायद दर्शक उसे मिस कर गए हैं।
Read Also | 'धुरंधर 2' के मुरीद हुए SS राजामौली, रणवीर सिंह की कौन सी सीन को बताया मास्टरक्लास?
क्या सच में रिलीज होगी 'धुरंधर 3'?
वायरल वीडियो में जो क्लिप दिख रहा है, वह बिल्कुल असली जैसा ही नजर आ रहा है लेकिन आधिकारिक तौर पर न तो फिल्म निर्माताओं की ओर से और न ही एक्टर्स ने इस बात की कोई पुष्टि की है। फिल्म के खत्म होने के बाद इसके End Credit में भी फिल्म के तीसरे पार्ट के रिलीज होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार फिल्म के निर्माताओं ने 'धुरंधर' के दो पार्ट ही बनाने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर जो वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है वह असली नहीं है और न ही फिल्म का पार्ट है।
'धुरंधर' के दोनों पार्ट में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्ता, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना नजर आ रहे हैं। भारत और पाकिस्तान को केंद्र में रखकर बनायी गयी यह फिल्म की देश भर के साथ-साथ विदेशों में भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।