🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अगर किसी में हैं ये 5 आदतें तो समझो, वह है पक्का दिल्लीवाला!

अगर आप किसी दिल्लीवाले को बिना उसका पता पूछे पहचानना चाहते हैं तो जरा गौर किजीएगा, नीचे दी जा रही 5 आदतें उनमें जरूर होंगी।

By Moumita Bhattacharya

Mar 23, 2026 20:35 IST

दिल्ली सिर्फ देश की राजधानी नहीं है इसे दिलवालों का शहर कहा जाता है। दिल्ली में रहने वाले लोगों की Vibes ही अलग होती है। वहां के शॉपिंग स्पॉट से लेकर खाने की पसंद तक...हर चीज उन्हें देश के दूसरे हिस्सों से अलग बनाती है। दिल्लीवाले पार्टी पिपल होते हैं जिन्हें खुशियां मनाना, पार्टी-डिस्को में जाना, नाइटआउट पर जाना खूब पसंद होता है।

इसके साथ ही दिल्लीवालों में एक बड़ी खूबी भी होती है...उन्हें खाना-पीना बहुत पसंद होता है। अगर आप किसी दिल्लीवाले को बिना उसका पता पूछे पहचानना चाहते हैं तो जरा गौर किजीएगा, नीचे दी जा रही 5 आदतें उनमें जरूर होंगी।

5 आदतें जो आपको बनाती है पक्का दिल्लीवाला

मोल-भाव

दिल्लीवालों को बार्गेनिंग करना बहुत अच्छी तरह से आता है, 'न आपकी न मेरी'। हो भी क्यों न, सरोजनी नगर, लाजपत नगर, जनपथ से लेकर बंजारा मार्केट तक। दिल्ली और NCR में ऐसे कई मार्केट हैं जहां सामान खरीदने से पहले मोल-भाव करने की कला का होना तो मस्ट है। हर मोल-भाव का अंत इसी एक लाइन से होता है 'न आपकी न मेरी' और बतायी गयी कीमत से लगभग आधी कीमत पर सामान जाती है ग्राहक के बैग में।

खाना-पीना है जान

भारत में सबसे अच्छा स्ट्रीट फूड अगर कहीं मिलता है तो वह दिल्ली है। ऐसे में दिल्ली वालों को स्ट्रीट फुड पसंद न आए ऐसा भला कैसे हो सकता है। दिल्ली में तो खाने-पीने की चीजों के नाम पर गलियों का नाम भी है जैसे पराठे वाली गली। कई तरह के पराठे, छोले भटूरे, नान, समोसा और न जाने कितनी ही आइकॉनिक डिश दिल्ली की पहचान का हिस्सा बन चुकी है। नॉनवेज हो या वेज आइटम, दिल्ली का स्ट्रीट फुड हर फुडलवर के लिए बेमिसाल होता है।

रात को इंडिया गेट पर 'गेड़ी' मारना

जी हां, बाहर से आने वाले लोगों को भले ही दिल्ली में रात के समय घूमना सेफ न लगता हो लेकिन दिल्ली वाले जब तक रात के समय इंडिया गेट पर एक चक्कर न लगा लें उनका तो दिन ही नहीं बनता। हल्की रोशनी और शहर की भागमभाग से दूर रात के समय यह इलाका दिल्ली वालों के लिए सुकून पाने की जगह होती है। थोड़ी देर बाइक रोककर चाय या फिर आईसक्रीम का स्वाद चखने का मौका मिल तो फिर सोने पर सुहागा।

मोमो लवर्स

दिल्ली वाले जितने मोमो लवर्स होते हैं, उतने तो शायद पहाड़ी भी नहीं होते होंगे। तीखी लाल मिर्च के साथ हो या फिर मेयो के साथ गर्मागर्म धुआं उगलगी मोमो की एक प्लेट और बस...! दिल्ली का हर निवासी अपने पूरे दिन की थकान भूल जाता है। पिछले कई सालों से मोमो ने दिल्लीवालों की फेवरेट फूड होने का खिताब अपने नाम पर कर रखा है। अगर आप कभी दिल्ली घूमने भी जाते हैं तो वहां का मोमो ट्राई किए बिना वापस मत लौटना।

लाइफ लाइन मेट्रो

मेट्रो दिल्ली वालों के जीवन का हिस्सा नहीं बल्कि जान बन चुकी है। कहीं भी जाना हो, हर दिल्ली वाला सबसे पहले मेट्रो लाइन के बारे में पता करता है। कहां से चढ़ना है, कहां मेट्रो बदलना है और कौन से स्टेशन पर उतरने पर गंतव्य सबसे पास में होगा? दिल्लीवालों के दिन का सबसे ज्यादा समय तो इन्हीं सब की प्लानिंग में चला जाता है।

Articles you may like: