हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 में एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में नजर आएंगे। सीजन की शुरुआत से पहले हार्दिक ने बड़ा राज खोलते हुए बताया कि वह 'हनुमान भक्त' हैं। अक्सर फैंस को हार्दिक की यह साइड देखने को नहीं मिलती है, जिसमें वह भगवान की भक्ति के बारे में बातचीत करते हैं, लेकिन इस दफा उन्होंने दिल खोलकर रख दिया।
हाल ही में हार्दिक ने एक फरारी की एक खरीदी है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। मुंबई के कप्तान ने बताया कि वह फरारी में हनुमान चालीसा सुनते रहते हैं।
हर दिन सुनते हैं हनुमान चालीसा
एमआई के मिक्स इवेंट में बात करते हुए हार्दिक ने कहा, "मैं हर दिन हनुमान चालीसा सुनता हूं। इससे मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा का कोई मुकाबला नहीं कर सकता।"
फरारी में भी सुनते हैं हनुमान चालीसा
हार्दिक ने कहा, "मेरे पास अब एक फरारी है। मैं फरारी में भी हनुमान चालीसा सुनता हूं। हर इंसान इस बात से सहमत होगा कि कोई दूसरा गीत आपको वह ऊर्जा नहीं दे सकता, जो हनुमान चालीसा देता है।"
पिछले सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन
पिछले सीजन यानी 2025 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने लीग स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। टीम ने 14 में से 8 लीग मैचों में जीत हासिल की थी। हालांकि प्लेऑफ स्टेज में टीम को क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इस दफा हार्दिक की कप्तानी में कैसा प्रदर्शन करती हैं और कहां तक पहुंच पाती है।
IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकल्टन, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, श्रीजिथ कृष्णा, एस राजू, बेवेन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाड विलियम्स, विग्रेश पुथुर, राज अंगद बावा।