🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

रेखा गुप्ता का बड़ा दावा- ‘विकसित दिल्ली, हरित दिल्ली’, बजट बदलेगा राजधानी की दिशा

खीर समारोह के साथ दिल्ली बजट सत्र शुरू, विकास पर जोर, शिक्षा, स्वास्थ्य और हरियाली पर रहेगा इस बार के बजट का फोकस।

By रजनीश प्रसाद

Mar 23, 2026 18:54 IST

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को ‘खीर समारोह’ से हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘विकसित दिल्ली, हरित दिल्ली’ का विजन दोहराया। उन्होंने कहा कि यह बजट दिल्ली की दिशा बदलने में मदद करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट करीब तीन करोड़ लोगों के सपनों को पूरा करने की दिशा में अहम कदम होगा। उन्होंने बताया कि ‘खीर समारोह’ सिर्फ परंपरा नहीं बल्कि विकास और जनकल्याण का प्रतीक है।

इस कार्यक्रम में किसान, छात्र, शिक्षक, डॉक्टर, ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग, महिला ड्राइवर और मीडिया के लोग शामिल हुए। किसानों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे।

रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का दूसरा बजट विकास की रफ्तार बढ़ाएगा। इसमें सड़कों, स्वास्थ्य और शिक्षा पर खास ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर अस्पताल, अच्छी पढ़ाई, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और साफ-सुथरा माहौल देने की कोशिश होगी। प्रदूषण कम करने और हरियाली बढ़ाने पर भी जोर रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘विकसित दिल्ली, हरित दिल्ली’ सिर्फ नारा नहीं, बल्कि सरकार की योजना है। इससे लोगों को सुरक्षित और बेहतर जीवन मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल सरकार ने बदलाव की शुरुआत की थी। अब इस बजट से हालात और बेहतर होंगे।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार 24 घंटे काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। विधानसभा की बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बजट सत्र 25 मार्च तक चलेगा।

Articles you may like: