🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Bengal Election : कोलकाता के CP अजय नंद ने केंद्रीय बल के अधिकारियों के साथ की बैठक

कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अजय नंद ने बॉडीगार्ड लाइन्स के केंद्रीय बल के जवानों के साथ बैठक की।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हिंसा को रोकने के लिए चुनाव आयोग केंद्रीय बल के साथ पुलिस के आपसी तालमेल पर अधिक जोर दे रहा है। रविवार को विभिन्न जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ थानों व अधिकारियों से मिलकर यहीं संदेश दिया था। उसके बाद ही कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अजय नंद ने बॉडीगार्ड लाइन्स के केंद्रीय बल के जवानों के साथ बैठक की।

मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में लालबाजार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। करीब 1 घंटा तक चली इस बैठक का मुख्य मुद्दा चुनावी मौसम में गड़बड़ियों, हिंसा और अशांति को फैलने से रोकना है। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए कोलकाता पुलिस के साथ केंद्रीय बल के जवान कैसे तालमेल बैठाकर काम करेंगे इस बारे में ही चर्चा की गयी।

Read Also | चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भी राज्य में रहेगी 500 कंपनी केंद्रीय बल, गृह मंत्रालय की मंजूरी

बताया जाता है कि बॉडीगार्ड लाइन्स की इस बैठक में केंद्रीय बल के कमांडो, डेप्यूटी कमांडो स्तर के अधिकारी भी उपस्थित थे। चुनाव की घोषणा होने से पहले ही राज्य में केंद्रीय बल के जवानों को भेज दिया गया था। अगले कुछ दिनों के अंदर ही कोलकाता में फिर से कई कंपनी केंद्रीय बल को भेजा जाएगा।

कोलकाता पुलिस के अधीनस्थ थानों में केंद्रीय बल के जवानों ने रूट मार्च भी शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि चुनाव खत्म होने के बाद भी कोलकाता में कई कंपनी केंद्रीय बल को रखा जाएगा ताकि चुनाव के बाद होने वाली हिंसा को रोका जा सकें। बताया जाता है कि चुनाव के बाद पैदा होने वाली हिंसात्मक परिस्थिति से कैसे मुकाबला किया जाए इस बारे में भी इस बैठक में बातचीत की गयी थी।

Articles you may like: