🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'वह किसी भी टीम में जगह बना सकता है', श्रेयस को T-20 में मौका न मिलने से हैरत में हैं सौरभ गांगुली

सौरभ गांगुली ने श्रेयस अय्यर को लेकर अपनी राय दी है जिसे दिसंबर 2023 के बाद से T20I मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है।

By लखन भारती

Mar 24, 2026 13:15 IST

भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरभ गांगुली ने मानना है कि भारत की 'दूसरी श्रेणी' की टीम भी T20I क्रिकेट में दूसरी बड़ी टीमों को हराने की सक्षता रखती है। गांगुली ने विशेष रूप से एक ऐसे खिलाड़ी का ज़िक्र किया, जिसे भारतीय टीम में शामिल न किए जाने से वे हैरान हैं। गांगुली ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ताकत और गहराई पर हैरानी जताई और कहा कि श्रेयस अय्यर का सीनियर टी-20टीम में जगह न बना पाना उन्हें हैरान कर देता है।

RevSportz पर बात करते हुए गांगुली ने कहा, "भारत T20 वर्ल्ड कप के लिए एक दूसरी टीम भी उतार सकता था। विराट कोहली, रोहित शर्मा, राहुल, पंत.. यशस्वी को खेलने का मौका नहीं मिलता। वैभव सूर्यवंशी दुनिया की किसी भी टीम में आसानी से जगह बना सकते हैं।" उन्होंने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "श्रेयस अय्यर को टी20 मैच खेलने का मौका नहीं मिलता। मैं इस बात से पूरी तरह हैरान हूं कि उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पाता है।"

उन्होंने आगे कहा, "फिर आपके पास हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ी हैं। कुलदीप यादव को भी खेलने का मौका ज्यादा नहीं मिल पाता है। इसलिए, भारत T20 की एक और टीम उतार सकता है और दूसरी बड़ी से बड़ी टीमों को हरा सकता है।"

Articles you may like: