सोशल मीडिया पर अक्सर फिल्मी सितारों का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से बनाया वीडियो और फोटो वायरल होता रहता है। इन फोटो या वीडियो को देखकर कई बार यह समझना भी मुश्किल हो जाता है कि ये असली है या AI का कमाल। ऐसे ही एक गलतफहमी का शिकार फिल्म निर्देशक सुभाष घई बन गए।
शुक्रवार को अपने X हैंडल से सुभाष घई ने अपनी एक सैंड आर्ट की एक फोटो शेयर की। घई ने उसे सैंड आर्टिस्ट सूदर्शन पटनायक द्वारा बनायी हुई बताया था। हालांकि बाद में सुदर्शन पटनायक ने उनकी गलतफहमी को दूर कर दिया।
क्या है मामला?
शुक्रवार को सुभाष घई ने X हैंडल पर अपनी एक फोटो पोस्ट की जिसमें उन्होंने बताया कि इस फोटो को उनके एक दोस्त ने भेजा है। यह फोटो सुभाष घई की ही सैंड आर्ट से बनी एक कलाकृति थी। घई ने पोस्ट में लिखा कि इसे (कलाकृति को) पद्म पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सूदर्शन पटनायक ने बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने इस कलाकृति के लिए सूदर्शन पटनायक का धन्यवाद भी किया।
Namaskar @SubhashGhai1 ji,
— Sudarsan Pattnaik (@sudarsansand) March 27, 2026
I am truly honored to receive your message and appreciation. Sir, I am a big fan of you.
With due respect, I would like to share that the sand sculpture appears to be AI-generated, and there may have been a small misunderstanding or some incorrect… https://t.co/qMYxg84x7F
सूदर्शन पटनायक ने दूर की गलतफहमी
सुभाष घई के X हैंडल पर पोस्ट करने के कुछ देर बाद ही सूदर्शन पटनायक ने भी सुभाष घई की गलतफहमी को दूर किया। पटनायक ने सुभाष घई की गलतफहमी को दूर करते हुए लिखा है, 'मैं आपके संदेश और सराहना पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। लेकिन मैं यह बताना चाहता हूं कि यह सैंड आर्ट संभवतः AI द्वारा बनाई गई लग रही है। यह एक छोटी सी गलतफहमी लग रही है। आपके शब्द मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। मेरे लिए एक आशीर्वाद हैं।'