पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फोटो शेयर करते हुए कहा कि इससे एनसीआर की कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया जाना है।
पीएम मोदी ने शेयर की नोएडा एयरपोर्ट की तस्वीरें
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की फोटो साझा करते हुए कहा,"कल 28 मार्च का दिन उत्तर प्रदेश और NCR के लोगों के लिए बहुत खास दिन है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया जाएगा। इससे व्यापार और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। इससे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर भीड़ कम होगी। नोएडा एयरपोर्ट हमारे देश के प्रमुख ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स में से एक है। यात्री सेवाओं के अलावा, यहां एक मजबूत कार्गो इकोसिस्टम भी होगा, जिससे लॉजिस्टिक्स सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा।'
Tomorrow, 28th March is a day of immense importance for the people of Uttar Pradesh and the NCR. Phase I of Noida International Airport will be inaugurated. This will boost commerce and connectivity. It will ease congestion at the IGI Airport in Delhi.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 27, 2026
The Noida airport is pic.twitter.com/oZZAs6tUk6
उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब परिचालन शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है, शनिवार को होने वाले भव्य उद्घाटन समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के शनिवार को दोपहर में एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।