🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'नरेंद्र मोदी ऐसे व्यक्ति हैं जो काम करके दिखाते हैं', डोनाल्ड ट्रंप ने 'दोस्त' के लिए बांधे तारीफों के पुल

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनावपुर्ण माहौल में यह पोस्ट और भी अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

By Moumita Bhattacharya

Mar 27, 2026 17:12 IST

शुक्रवार की सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की ओर से भारत में अमेरिकी दूतावास ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और खुद की तारीफों के पुल बांधे हैं। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच गत 28 फरवरी से चल रहे तनावपुर्ण माहौल में यह पोस्ट और भी अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अपने पोस्ट में अमेरिकी दूतावास ने राष्ट्रपति ट्रंप के हवाले से लिखा है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैं (डोनाल्ड ट्रंप) दो ऐसे लोग हैं जो काम करके दिखाते हैं।" इसके बाद उन्होंने लिखा कि यह बात अधिकांश लोगों के बारे में नहीं कही जा सकती है। हमारा भारत के साथ रिश्ता और भी मजबूती के साथ बढ़ रहा है।

गौरतलब है कि गत मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोन पर बात हुई थी जिसमें मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनावपुर्ण माहौल और होर्मूज जलसंधि को खुला रखने को लेकर चिंता जतायी गयी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट कर इस जानकारी को साझा करते हुए लिखा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कॉल उन्हें आया था। अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा था कि हम शांति और स्थायित्व लाने के लिए एक-दूसरे के संपर्क में रहने के लिए तत्पर हैं।

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने 'दोस्त' नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधते रहते हैं। हालांकि बीच में दोनों 'दोस्तों' के रिश्तों में कड़वाहट आ गयी थी। ट्रंप प्रशासन ने भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगाया था।

भारत द्वारा लगातार नकारने के बावजूद डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाक युद्ध को रुकवाने का दावा भी करते रहे हैं। लेकिन वर्तमान में ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गयी है। नैटो से लेकर मित्र दोस्तों ने भी उनसे मुंह मोड़ लिया है। भू-राजनीति विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी स्थिति में उन्हें अपने पुराने 'दोस्त' नरेंद्र मोदी की याद आ रही है।

Articles you may like: