🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Bengal Election : 5 सालों में बैंक अकाउंट में पहुंचेगा 1 लाख 2 हजार रुपया, बिनपुर में अभिषेक बनर्जी ने पेश किया आंकड़ा

आदिवासी बहुल क्षेत्र बिनपुर में सभा को संबोधित करने पहुंचे अभिषेक बनर्जी ने 'लक्ष्मी भंडार' परियोजना के आंकड़े साझा किए।

By Moumita Bhattacharya

Mar 27, 2026 16:34 IST

राज्य सरकार की जो परियोजनाएं सबसे ज्यादा चर्चित रही हैं उनमें प्रमुख है 'लक्ष्मी भंडार' परियोजना। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार अभियान में सभी नेता जिस परियोजना के लाभान्वितों के बारे में बात की जा रही है उसमें सबसे ऊपर इसी परियोजना का नाम रहा है। शुक्रवार को आदिवासी बहुल क्षेत्र बिनपुर में सभा को संबोधित करने पहुंचे अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने भी 'लक्ष्मी भंडार' परियोजना के आंकड़े साझा किए।

अपने भाषण में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अगर तृणमूल की सरकार रहती है तो अगले 5 सालों में एक महिला (सामान्य श्रेणी) के बैंक अकाउंट में 90 हजार रुपया और आरक्षित श्रेणी की एक महिला के अकाउंट में 1 लाख 2 हजार रुपया जाएगा। गौरतलब है कि 'लक्ष्मी भंडार' परियोजना के तहत सामान्य श्रेणी की महिलाओं को प्रति माह ₹1500 और आरक्षित श्रेणी की महिलाओं को प्रति माह ₹1700 का अनुदान प्रदान किया जाता है।

Read Also | क्या धुपगुड़ी में बदलेगा समीकरण? अभिषेक बनर्जी का दावा - भ्रमित होकर दिया था भाजपा को वोट

सभा को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इस बार की लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने की लड़ाई नहीं है बल्कि आपलोगों के अधिकार को सामने रखते हुए भविष्य के विकास को सुनिश्चित करने और उसे बिना किसी बाधा में प्राप्त करने की लड़ाई है। इसके बाद ही अभिषेक बनर्जी ने राज्य सरकार के आंकड़ों को साझा करते हुए कहा कि आप लोग एक या दो रुपया नहीं बल्कि आरक्षित आदिवासी महिलाओं को 5 सालों में 1 लाख 2 हजार रुपया मिलेगा।

Articles you may like: