🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Bengal Election : कालचीनी में अभिषेक बनर्जी का आह्वान, 'न दोहराए भाजपा को जीतवाने की पुरानी गलती'

अभिषेक बनर्जी ने सीधे भीड़ में मौजूद स्थानीय लोगों से ही पूछ डाला, 'आपलोगों की क्या मांग है? आपलोग क्या चाहते हैं?'

By Moumita Bhattacharya

Mar 26, 2026 20:17 IST

फुंटशलिंग से सटे भूटान गेट इलाके में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। शायद ही किसी को याद होगा कि किसी राजनैतिक सभा की वजह से आखिरी बार इतनी भारी तादाद में कब इस इलाके में भीड़ इकट्ठा हुई थी। गुरुवार को तृणमूल प्रत्याशी बीरेंद्र ओरांव के समर्थन में अपनी गाड़ी की छत पर चढ़कर अभिषेक बनर्जी ने चुनाव प्रचार किया।

तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) जब भी किसी इलाके में जनसभा को संबोधित करते हैं, वहां के स्थानीय लोगों की मांगो को ध्यान से सुनते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।

अपने संबोधन के दौरान अभिषेक बनर्जी ने सीधे भीड़ में मौजूद स्थानीय लोगों से ही पूछ डाला, 'आपलोगों की क्या मांग है? आपलोग क्या चाहते हैं?' भीड़ में मौजूद लोगों ने जितनी मांगे की उनमें कई मांगो को स्वीकार करते हुए उन्हें पूरा करने का आश्वासन भी दिया। गौर करने वाली बात यह रही कि साल 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस इस सीट से हार गयी थी। लेकिन इस बार के चुनाव में उन्होंने आम जनता से चुनाव जीतवाने की मांग की।

Read Also | क्या धुपगुड़ी में बदलेगा समीकरण? अभिषेक बनर्जी का दावा - भ्रमित होकर दिया था भाजपा को वोट

अभिषेक बनर्जी ने जिले के सीमावर्ती शहर जयगांव का विकास करने का आश्वासन देने के साथ ही जिले में चायबगान के लिए प्रसिद्ध कालचीनी में एक सरकारी अस्पताल बनाने का आश्वासन भी दिया। जयगांव के गोपीमोहन से अभिषेक बनर्जी ने अपना रोड शो शुरू किया जो फुंटशलिंग से सटे भूटान गेट पर जाकर खत्म हुई।

वहां ट्रक के हुड पर खड़े होकर उन्होंने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अलीपुरदुआर में तृणमूल के पुराने नेता मृदुल गोस्वामी को अपने पास बुला लिया। इस मौके पर कालचीनी के पूर्व विधायक विलसन चम्प्रमारियो भी मौजूद थे जो बीच में भाजपा में चले गए थे लेकिन वापस तृणमूल में शामिल हुए हैं।

अपने संबोधन के दौरान अभिषेक बनर्जी ने कहा कि विभिन्न जनजातियों का शहर जयगांव के निवासियों की पिछले लंबे समय से रही मांग को स्वीकार करते हुए हमने इसे नगर निगम बनाने की दिशा में कदम भी उठाया है लेकिन कुछ पाने के लिए कुछ देना भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि आप 5 साल पिछड़ गए हैं। इस बार उसी रास्ते में न चलते हुए तृणमूल उम्मीदवार वीरेंद्र को जिताएं। मैं वादा करता हूं कि हम भी आपकी मांगो का सम्मान करेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, कालचीनी जैसे एक महत्वपूर्ण जगह पर सरकारी अस्पताल भी बनाया जाएगा।

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर तीखा वार करते हुए कहा कि भाजपा ने आपके लिए क्या-क्या किया है कि आपलोग हर बार उनकी बातों में बह जाते हैं। इस बार आपलोग अपनी गलती को नहीं दोहराएंगे यह आपलोगों की उपस्थिति ही बता रही है। मैं वादा करता हूं कि आपलोग हमें कालचीनी उपहार में दें और बदले में हम आपलोगों को नए सिरे से सजा देंगे।

Articles you may like: