क्या राज्य के वित्त विभाग का आधिकारिक वेबसाइट 'Hack' हो गया है? सरकारी अधिकारियों को आशंका है कि वेस्ट बंगाल फाइनेंस डिपार्टमेंट के आधिकारिक वेबसाइट finance.wb.gov.in को हैक कर लिया गया है। Google ब्राउजर में जाकर अगर उक्त वेबसाइट को सर्च किया जा रहा है तो वहां लिखा दिखाई दे रहा है, 'This Site May Be Hacked.'।
इस लाइन के दिखने का मतलब है कि संभवतः किसी हैकर ने वेबसाइट पर मौजूद पेज में परिवर्तन कर दिया है अथवा वेबसाइट पर कोई स्पैम बनाया गया है। हालांकि इस बारे में नवान्न की ओर से अभी तक निश्चित रूप से कुछ नहीं बताया गया है।
वित्त विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हमारी जानकारी के मुताबिक वेबसाइट पर कोई बड़ी समस्या पैदा नहीं हुई है। लेकिन अलर्ट क्यों आया? इसकी जांच की जा रही है।
Read Also | सिटी सेंटर के पास गाड़ी में लाखों रुपए नगद बरामद, गुजरात का एक निवासी गिरफ्तार
क्या होगा अगर वाकई हैक हुआ वेबसाइट?
* हैकर वेबसाइट के साथ कुछ भी छेड़छाड़ कर सकते हैं।
* वेबसाइट पर वाइरस अथवा गलत कोड डाल सकते हैं।
* अगर कोई यूजर वहां जाता है तो साइट को Redirect कर दिया जा सकता है।
* Spam अथवा संदेहास्पद लिंक डाला जा सकता है।
* वेबसाइट पर बेवजह के लिंक जोड़े जा सकते हैं।