🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

DA West Bengal : वित्त विभाग ने शुरू की बकाया DA देने की प्रक्रिया, कितने रुपए मिलेंगे? जानिए यहां

जल्द ही पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों को बकाया DA की पहली किस्त मिल जाएगी। सरकारी कर्मचारी अपने बकाया DA का हिसाब भी सरकारी पोर्टल पर देख पा रहे हैं।

By Moumita Bhattacharya

Mar 26, 2026 17:35 IST

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक मुख्यालय नवान्न से महंगाई भत्ता (DA) देने की कवायद शुरू कर दी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्त विभाग ने 'एरियर स्टेटमेंट' भी बना दिया है जिसका सीधा मतलब है कि अब DA का बकाया रुपया ट्रेजरी अथवा Pay and Accounts Office (PAO) में भेज दिया जाएगा।

उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सरकारी कर्मचारियों को बकाया DA की पहली किस्त मिल जाएगी। बकाया DA को कर्मचारी के ग्रुप स्तर के आधार पर जनरल प्रॉविडेंट फंड में या फिर सीधे बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी कर्मचारी अपने बकाया DA का हिसाब भी सरकारी पोर्टल पर देख पा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि सचिवालय के कई कर्मचारियों को बुधवार की शाम से ही यह दिख रहा है।

कैसे देख सकेंगे बकाया DA का हिसाब?

अगर आप एक सरकारी कर्मचारी हैं तो अपने बकाया DA का हिसाब देखने के लिए आपको सरकारी IFMS पोर्टल पर जाना होगा। यहां 'माई डॉक्यूमेंट' वाले विकल्प पर जाकर 'एरियर स्टेटमेंट' पर क्लिक करें। यहां आपको दिखा देगा कि आपका कितना DA बकाया है।

किसे कहां मिलेगा बकाया?

अगर आप राज्य सरकार के ग्रुप ए, बी अथवा सी स्तर के अधिकारी कर्मचारी हैं तो आपका बकाया DA रुपयों में नहीं मिलेगा। उसे जनरल प्रॉविडेंट फंड (GPF) में जमा किया जाएगा। अगर आप ग्रुप डी स्तर के कर्मचारी हैं तो बकाया DA आपके बैंक अकाउंट में जमा होगा। पेंशनभोगियों का बकाया DA भी उनके बैंक अकाउंट में ही जमा किया जाएगा।


SOP Ei Samay

गौरतलब है कि जिस दिन पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा की गयी थी यानी 15 मार्च को, उसी दिन चुनाव की घोषणा से कुछ घंटे पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर लिखा था कि बड़ी खुशी से साथ हम यह घोषणा कर रहे हैं कि हमारे सभी सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगियों, हमारे शिक्षण संस्थानों के लाखों शिक्षक व गैर शिक्षा कर्मियों, पंचायत और नगर निगम व अनुदान प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को किया हुआ वादा पूरा होने वाला है।

हमारे वित्त विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में विस्तृत तौर पर वर्णित पद्धति के आधार पर मार्च 2026 से ही सभी को उनके ROPA 2009 के आधार पर बकाया DA मिलना शुरू हो जाएगा।

इसके बाद राज्य सरकार की ओर से 16 मार्च को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि पहले चरण में जनवरी 2016 से दिसंबर 2019 तक के बकाया DA का 25 प्रतिशत देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह बकाया दो किस्तों में दी जाएगी। पहली किस्त का रुपया 31 मार्च तक और दूसरी किस्त सितंबर तक दी जाएगी। 2016 से पहले से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियों को एकत्र कर बाद में वह बकाया भी दे दिया जाएगा।

बता दें, इस बीच स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसिड्योर (SOP) भी जारी कर दी गयी है जिसमें क्या करना है और क्या नहीं, इसका स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया।

Articles you may like: