🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Bengal Election : क्या धुपगुड़ी में बदलेगा समीकरण? अभिषेक बनर्जी का दावा - भ्रमित होकर दिया था भाजपा को वोट

धुपगुड़ी में अगर फिर से भाजपा जीतती है तो आपलोगों को भाजपा के उसी मॉडल का समर्थन भी करना होगा - अभिषेक बनर्जी

By Moumita Bhattacharya

Mar 26, 2026 19:18 IST

पिछले विधानसभा चुनाव (2021) में जलपाईगुड़ी के धुपगुड़ी सीट पर भाजपा ने अपना कब्जा किया था लेकिन 2023 के उपचुनाव में पासा पलटा और तृणमूल कांग्रेस ने इस सीट पर अपना कब्जा जमा लिया। लगभग 4000 वोटों के अंतराल से तृणमूल प्रत्याशी निर्मलचंद्र राय ने अपनी जीत का परचम लहराया था।

हालांकि साल 2024 के लोकसभा चुनाव के समय इस जगह से कुछ और ही तस्वीर सामने आयी थी। उस चुनाव में इस सीट से भाजपा प्रत्याशी जयंत कुमार राय ने 6,372 वोटों की बढ़त हासिल की थी। क्या अब विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से ऊंट अपना करवट बदलेगा?

गुरुवार को धुपगुड़ी के फोनी मैदान में पार्टी प्रत्याशी निर्मलचंद्र राय के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा बंगाल में चुनाव हार गयी है। तभी तो आम जनता का आवंटन रोक रखी है। धुपगुड़ी में अगर फिर से भाजपा जीतती है तो आपलोगों को भाजपा के उसी मॉडल का समर्थन भी करना होगा। हम जहां से चुने गए हैं, वहां हमने काम भी किया है। जहां से हम चुने नहीं गए वहां भी काम किया है। भविष्य में भी ऐसा ही करना चाहता हूं।

Read Also | नंदीग्राम से अभिषेक बनर्जी का ऐलान- “राम के नाम पर राजनीति करने वाले अयोध्या में हारे, बंगाल में भी हारेंगे”

बता दें, जलपाईगुड़ी जिले में 7 विधानसभा केंद्र हैं जिसमें जलपाईगुड़ी, राजगंज और माल विधानसभा केंद्रों पर साल 2021 में तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। धुपगुड़ी के तृणमूल प्रत्याशी निर्मलचंद्र राय के समर्थन में अभिषेक बनर्जी ने सभा को संबोधित किया। इस सभा में जिले के अन्य विधानसभा केंद्रों के प्रत्याशी भी मौजूद थे। विधानसभा केंद्र के लिए राज्य सरकार ने कौन-कौन से विकास कार्य किए इस बारे में सांसद ने पूरी जानकारी दी।

साल 2023 के विधानसभा उपचुनाव में जीतने से पहले धुपगुड़ी में अलग महकमा बनाने का वादा किया था जिसे चुनाव जीतने के कुछ महीनों के अंदर ही पूरा भी किया गया था। हालांकि इसके कुछ महीनों बाद ही लोकसभा चुनाव में काफी कुछ बदल गया। अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि गलत जानकारियों के प्रचार के कारण और लोगों ने भ्रमित होकर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जयंत कुमार राय को वोट दिया था। हालांकि इस बार के चुनाव में उन्होंने इस सीट पर फिर से जीत दर्ज करने का दावा किया।

अभिषेक बनर्जी ने सभा में बताया कि धुपगुड़ी कॉलेज, राणारहाट ब्लॉक में हिंदी कॉलेज, कृषक बाजार, नया दमकल केंद्र और धुपगुड़ी महकमा अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण काम राज्य सरकार ने किए हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि 100 दिनों के काम, आवास योजना जैसी कई परियोजनाओं का आवंटन केंद्र सरकार रोक कर रखी है।

उनके प्रत्याशी किस आधार पर वोट मांगने आएंगे? इसके साथ ही अभिषेक बनर्जी ने SIR में लोगों को हुई परेशानी का जवाब भी चुनाव में देने की बात कही। धुपगुड़ी के साथ ही बनर्जी ने अलीपुरदुआर के कालचीनी विधानसभा केंद्र के प्रत्याशी वीरेंद्र बारा ओरांव के समर्थन में रोड शो भी किया।

गोपीमोहन ग्राउंड से भूटान गेट तक रोड शो करने के बाद उन्होंने पथसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा केंद्र के लोगों की कई मांगे, जैसे कालचीनी में अलग नगरनिकाय, एक अस्पताल बनाना आदि हैं। अभिषेक बनर्जी ने चुनाव जीतने के बाद आम जनता की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

Articles you may like: