पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (Bengal Election 2026) के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा लगभग पूरी हो चुकी है लेकिन हावड़ा के उलुबेड़िया पूर्व विधानसभा केंद्र से अभी तक भाजपा ने अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। बुधवार की रात को इस सीट से ISF ने अपने उम्मीदवार की घोषणा की है।
बुधवार को भाजपा ने अपने बंगाल चुनाव के प्रत्याशियों की तीसरी सूची भी जारी कर दी लेकिन इसमें भी उलुबेड़िया पूर्व सीट से किसी को नहीं उतारा गया। इस तरह से कहा जा सकता है कि तृणमूल प्रत्याशी ऋतव्रत चटर्जी खाली मैदान में बैटिंग कर रहे हैं। क्या इस सीट पर चुनाव भी एकतरफा ही होने वाला है?
15 मार्च को चुनाव की घोषणा के बाद तृणमूल, भाजपा, सीपीएम समेत अन्य पार्टियों ने विभिन्न केंद्रों से अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। उसके आधार पर चुनाव प्रचार, दीवार लेखन का काम भी शुरू हो गया है। लेकिन हावड़ा ग्रामीण के चर्चित विधानसभा केंद्र उलुबेड़िया पूर्व विधानसभा केंद्र में अभी तक किसी भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गयी है। इस विधानसभा केंद्र से फिलहाल ऋतव्रत बंद्योपाध्याय ही अकेले उम्मीदवारी कर रहे हैं।
25 मार्च को भाजपा ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 19 प्रत्याशियों के नाम है।
भाजपा की तीसरी सूची में कौन-कौन बना प्रत्याशी?
कूचबिहार दक्षिण - रथींद्र नाथ बोस
राजगंज - दिनेश सरकार (हराधन सरकार)
इस्लामपुर - चित्रजीत रॉय
हेमताबाद - हरिपद बर्मन
इंग्लिश बाजार - अम्लान भादुरी
शांतिपुर - स्वपन दास
पानीहाटी - 'अभया' की मां
हावड़ा मध्य - विपल्व मंडल
उत्तरपाड़ा - दीपांजन चक्रवर्ती
सिंगूर - डॉ. अरुप कुमार दास
चंदननगर - दीपांजन कुमार गुहा
चुंचुड़ा - सुबीर नाग
हरिपाल - मधुमिता घोष
तमलुक - डॉ. हरे कृष्णा बेरा
मिदनापुर - डॉ. शंकर गुच्छैत
पूर्वस्थली दक्षिण - प्राणकृष्ण तपदार
कटवा - कृष्णा घोष
सैंथिया - कृष्णा कांत साहा
नलहाटी - अनिल सिंह
गौर करने वाली बात है कि भाजपा की इस तीसरी सूची में आरजी कर कांड में दुष्कर्म-हत्या पीड़िता जूनियर डॉक्टर 'अभया' की मां को पानीहाटी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। इस वजह से यह सीट भी अब बेहद चर्चित हो गया है।