🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

जैसा चल रहा है ये तो सुपर हिटलर को भी पीछे छोड़ देंगे...कटाक्ष करते हुए ममता बनर्जी ने केंद्र को दी चेतावनी

ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि बंगाल में उत्पादित LPG को देश के बाहर न भेजा जाए। उन्होंने SIR के सप्लिमेंट्री लिस्ट को लेकर चुनाव आयोग और भाजपा पर तीखा वार किया।

By Moumita Bhattacharya

Mar 27, 2026 18:59 IST

पश्चिम एशियाई तनाव की वजह से देश में ईंधन तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका पहले ही की गयी थी। LPG की उपलब्धता को लेकर जहां चिंताएं जतायी जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है। केंद्र सरकार के लिए अपने खास संदेश में ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल के लोगों को कोई समस्या न हो, इसे सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बंगाल में उत्पादित LPG को देश के बाहर न भेजा जाए। सिर्फ इतना ही नहीं, ममता बनर्जी ने एक बार फिर से SIR के सप्लिमेंट्री लिस्ट को लेकर चुनाव आयोग और भाजपा पर तीखा वार किया।

'बंगाल में उत्पादित गैस बाहर न भेजा जाए'

दुर्गापुर के अंडाल के लिए रवाना होने से पहले ममता बनर्जी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में पेट्रोल व डीजल का अभाव नहीं है। वर्तमान में राज्य में गैस की आपूर्ति भी पूरी तरह से हो रही है लेकिन किसी षड्यंत्र के तहत किसी प्रकार से राज्य से बाहर न भेज दिया जाए। ममता बनर्जी ने इसे सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि बंगाल में जो गैस उत्पादित होता है वह बाहर न भेजा जाए। हमारे राज्य में हल्दिया में गैस उत्पादित होता है। सभी अधिकारी, डीएम को बदलकर गैस को बाहर न भेज दिया जाए। बाहर के लोगों को गैस की आपूर्ति करवाने के लिए बंगाल के लोगों को समस्या नहीं होनी चाहिए।

सिर्फ इतना ही नहीं ममता बनर्जी ने आगे कहा कि चुनाव की ड्यूटी पर बाहर से करीब 10 लाख लोग आएंगे। उनके लिए भोजन की आपूर्ति करते समय बंगाल के लोग समस्या में पड़ जाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो यहां के लोगों को समस्या होगी।

Read Also | मिलिए चुनाव आयोग के स्थानीय शुभंकर 'फजली बाबु', 'गेंडू' और 'इलायची आंटी' से, मतदाताओं में बढ़ा रहे जागरूकता

पेट्रोल-डीजल का शुल्क घटाया गया

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के उत्पाद शुल्क को घटाने पर ममता बनर्जी ने कटाक्ष किया। शुक्रवार की सुबह ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के आयात शुल्क में ₹10 कम करने की घोषणा की है। इस मामले में ममता बनर्जी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि शुल्क घटाने का मतलब क्या कीमतों का कम होना है? पहले वह घटे।

साड़ी की दुकान की तरह कीमतें बढ़ा दी गयी है। पहले ही कीमत 1000 रुपए थी। घटते-घटते 400 रुपए हुआ। हजारों प्रतिशत कीमत बढ़ायी गयी है। शुल्क घटाने का मतलब कितनी कीमत घटेगी? कितना प्रतिशत शुल्क है? मैं चाहती हूं कि आम जनता को इसकी सुविधा मिले। लोगों को कोई असुविधा न हो।

SIR के सप्लिमेंट्री लिस्ट को लेकर साधा निशाना

शुक्रवार को SIR का दूसरा सप्लिमेंट्री लिस्ट जारी हो सकता है। इस बारे में बात करते हुए गुस्से के साथ तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि भले ही पहला सप्लिमेंट्री लिस्ट जारी किया गया हो लेकिन अभी तक कुछ साफ नहीं हो सका है। उनका कहना है कि सभी नामों को हटा दिया जा रहा है। अभी तक लिस्ट जारी नहीं की गयी है। पब्लिक डोमेन पर कोई नाम नहीं आया है। अगर हिम्मत है तो पहले लिस्ट जारी करें। पता लगने दीजिए कि किसका नाम है और किसका नाम नहीं है।

सबको जानने का अधिकार है। इस तरह से नहीं चल सकता है। इससे अधिक दुर्भाग्यजनक तरीके से गणतंत्र की हत्या तो नहीं हो सकती है। इन लोगों ने चुन-चुनकर लोगों का नाम हटाया है। कुछ बूथ पर चुनिंदा समुदाय के लोगों का नाम हटाया गया है। मनमर्जी चला रहे हैं। लोकतंत्र जैसा कुछ नहीं है। चुनाव आयोग को धिक्कार। इनके बारे में कुछ भी कहने में मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है।

चुनाव आयोग के साथ-साथ भाजपा पर तीखा वार करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि जैसा चल रहा है सुपर हिटलर को भी पीछे छोड़ देंगे। भाजपा लोकतंत्र को भी वैनिश कर रहे है। वैनिश कुमार के नाम पर भाजपा वॉशिंग मशीन चला रही है। देश में भाजपा की जमींदारी चल रही है।

Articles you may like: