लखनऊ : गोरखपूर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को दिल छू जाने वाला एक दृश्य देखने को मिला।जिसमें योगी आदित्यनाथ को एक छोटी बच्ची ने अनोखा उपहार दिया।
मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के बाद जब वे परिसर में टहल रहे थे, तभी कानपुर से आई लगभग पांच वर्षीय यशस्विनी ने उन्हें भेंट के रूप में एक खिलौना बुलडोजर दिया।
बातचीत के दौरान बच्ची ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उसे चॉकलेट दी थी, जिसके बदले उसने उन्हें यह खिलौना उपहार में दिया। बच्ची नें योगी जी से कहा कि आंखे बंद करिेए…. आपको कुछ गिफ्ट देना है।
VIDEO | Gorakhpur, Uttar Pradesh: Five-year-old Yashasvini from Kanpur gifted a toy bulldozer to CM Yogi Adityanath during his morning walk at Gorakhnath Temple.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 27, 2026
The child says, "Yogi ji gave me chocolate and I gifted him a bulldozer. But he returned it to me and told me to… pic.twitter.com/aJVA61S4Hd
इस दौरान एक रोचक क्षण भी देखने को मिला। बच्ची ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह उन्हें एक सरप्राइज देना चाहती है और उनसे आंखें बंद करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने उसकी बात मान ली। जिसके बाद बच्ची ने उनके हाथ में छोटा सा बुलडोजर रख दिया।
हालांकि मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए वह खिलौना वापस बच्ची को लौटा दिया और उसे मन लगाकर पढ़ाई करने तथा उसी खिलौने से खेलने की सलाह दी। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुरा उठे और माहौल आनंदमय हो गया।
यशस्विनी ने बताया कि वह यह उपहार इसलिए लाई थी क्योंकि मुख्यमंत्री को बुलडोजर पसंद है। वह कानपुर के एक विद्यालय में नर्सरी की छात्रा है और अपने माता-पिता के साथ गोरखपुर आकर आशीर्वाद लेने आई थी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद वह काफी प्रसन्न हुई।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की शिकायतें भी सुनीं। कुछ लोगों ने दबंगों द्वारा डराने-धमकाने की शिकायत की, जिस पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि ऐसे तत्वों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई आरोपी जमानत पर छूटने के बाद शिकायतकर्ता को धमकाता है, तो उसकी जमानत निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू की जाए।