🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Bengal Election : उत्तर बंगाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुरू कर सकते हैं प्रचार अभियान, कब करेंगे सभा?

कब से शुरू होगा भाजपा का चुनाव प्रचार? कब होगी नरेंद्र मोदी की पहली सभा?

By Moumita Bhattacharya

Mar 27, 2026 19:35 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में राज्य की सभी पार्टियां जुट चुकी है। तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी दक्षिण और उत्तर बंगाल में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर चुके हैं। भाजपा ने भी घोषणा की है कि चुनाव प्रचार, जनसभा और रैली करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक बंगाल आने वाले हैं। लेकिन कब से शुरू होगा भाजपा का चुनाव प्रचार? कब होगी नरेंद्र मोदी की पहली सभा?

शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट के हवाले से दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर बंगाल से अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर सकते हैं। TV9 की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली सभा को संबोधित कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में मतदान होने वाला है।

Read Also | युवा वोटरों तक पहुंचने के लिए छोटा भीम का सहारा, चुनाव आयोग की अनोखी पहल

पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल और दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होगा। उत्तर बंगाल की सभी सीटों पर पहले चरण में ही चुनाव होने वाले हैं। इसलिए उत्तर बंगाल से ही पीएम मोदी अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर सकते हैं। बताया जाता है कि पीएम मोदी की पहली सभा अलीपुरदुआर में होगी।

गौरतलब है कि गत 14 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में सभा को संबोधित किया था। इसके अगले दिन ही पश्चिम बंगाल समेत अन्य 4 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गयी थी।

मीडिया रिपोर्ट में प्रदेश भाजपा के हवाले से दावा किया गया है कि भाजपा के कुछ नेता चाहते थे कि राम नवमी के मौके पर पीएम मोदी बंगाल में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करें। आखिरकार राम नवमी के दिन ही सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि प्रधानमंत्री मोदी 5 अप्रैल से उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर से अपना प्रचार अभियान शुरू करने वाले हैं।

Articles you may like: