🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोलकाता के इस स्कूल में खुला स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी लैब, बच्चों की बढ़ेगी विज्ञान में रुची

इसे बच्चों में वैज्ञानिक जिज्ञासा और खोज के प्रति उनकी दिलचस्पी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।

By Moumita Bhattacharya

Apr 02, 2026 22:58 IST

पिछले दिनों कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके में मौजूद रूबी पार्क पब्लिक स्कूल परिसर में विज्ञान और खास तौर पर अंतरिक्ष में दिलचस्पी लेने वाले छात्र-छात्राओं को ध्यान में रखते हुए स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी लैब (Space and Astronomy Lab) का उद्घाटन किया गया। इसे बच्चों में वैज्ञानिक जिज्ञासा और खोज के प्रति उनकी दिलचस्पी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।

इस मौके पर स्कूल की प्राचार्या मौसुमी मोहापात्रा मुख्य रूप से उपस्थित रही। उनके साथ इस उद्घाटन समारोह के दौरान कृष्णादयाल एजुकेशन एंड रिसर्च एकेडमी के अध्यक्ष आलोक टिबरेवाल व अन्य की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। खास बात रही कि रूबी पार्क पब्लिक स्कूल (RPPS) की स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी लैब का उद्घाटन डॉ. टी. के. सुंदरमूर्ति ने किया।

वह एक वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं जो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में पूर्व मिशन निदेशक के गौरवमय पद पर भी काम कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ विज्ञान के बारे में बातचीत की। उन्होंने अंतरिक्ष और इसके गहरे रहस्यों व उन रहस्यों की खोज से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी इस दौरान बच्चों से साझा की।

इस कार्यक्रम का समापन एक रोमांचक रॉकेट प्रक्षेपण प्रदर्शन के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए स्कूल की प्राचार्य मौसमी मोहापात्रा ने कहा कि यह लैब छात्रों में जिज्ञासा जगाएगी और उन्हें ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने के लिए प्रेरित करेगी।

Articles you may like: