🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

“जेब में सिर्फ सौ रुपये थे…” पवन सिंह ने सुनाई स्ट्रगल स्टोरी, फैंस हुए इमोशनल, ‘डाकू’ के गाने ‘टच बडी’ ने मचाई धूम

रिलीज होते ही छाया ट्रेंड में, अनोखे गाने और स्टारकास्ट ने बढ़ाई चर्चा

By डॉ. अभिज्ञात

Mar 29, 2026 18:06 IST

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। वजह है उनकी आने वाली फिल्म ‘डाकू’ का नया गाना 'टच बडी'। अपने होमटाउन गोरखपुर पहुंचे पवन सिंह ने इस गाने का जोरदार प्रमोशन किया और अपने पुराने दिनों को भी याद कर सबका दिल जीत लिया।

गॉसिप गलियारों की मानें तो पवन सिंह इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आएंगे और कहानी के साथ-साथ म्यूजिक भी काफी चर्चा में है।

पवन सिंह ने बताया कि इस फिल्म को बनाने में लंबा समय लगा, लेकिन जब उन्होंने इसकी कहानी और गाना सुना तो तुरंत कनेक्ट हो गए। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर भी उन्होंने साफ कहा कि इसमें सुधार की जरूरत है, लेकिन वे खुद इसे आगे बढ़ाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।

थोड़ा इमोशनल मोमेंट भी देखने को मिला जब पवन सिंह ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा भी था जब जेब में सिर्फ 100 रुपये लेकर गांव से निकले थे और वही उनके लिए पूरी दुनिया थी।

फिल्म ‘डाकू’ को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है। पहले मार्च में रिलीज होने वाली ये फिल्म अब 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में धमाका करने वाली है। और खास बात ये कि इसमें अनुराग कश्यप भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

अब देखना ये है कि 'टच बडी' गाना और फिल्म ‘डाकू’ बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाते हैं!

Articles you may like: