🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

“1 करोड़ भारतीयों की जिंदगी दांव पर!” पलक्कड़ रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस के बयान पर उठाए बड़े सवाल

मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। कुछ बयान ऐसे दिए जा रहे हैं, जो विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को प्रभावित कर सकते हैं।

By डॉ. अभिज्ञात

Mar 29, 2026 17:21 IST

पलक्कड़ःकेरल के पलक्कड़ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच केंद्र सरकार भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विशेष रूप से खाड़ी देशों में काम कर रहे भारतीयों, खासकर केरल के लोगों की सुरक्षा पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और युद्ध के प्रभाव को भारत पर कम से कम रखने के लिए सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं। वे प्रभावित देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं और भारतीय दूतावास भी वहां फंसे नागरिकों की सहायता के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि वह इस संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। कुछ बयान ऐसे दिए जा रहे हैं, जो विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को प्रभावित कर सकते हैं। खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे पर गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपना रहा है।

अपने भाषण में मोदी ने कांग्रेस और वाम दलों की कार्यशैली की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में इन दलों की सरकार रही है, वहां विकास और प्रशासन से जुड़े कई मुद्दे सामने आए हैं। केरल के संदर्भ में उन्होंने सरकारी कर्मचारियों से जुड़े लंबित भुगतान जैसे महंगाई भत्ता और अवकाश नकदीकरण का जिक्र करते हुए कहा कि इससे प्रशासनिक चुनौतियों की झलक मिलती है। उन्होंने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों का उदाहरण देते हुए विपक्ष की नीतियों पर सवाल उठाए।

Articles you may like: