भोपाल : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में कार के खाई में गिरनें और से आग लग जाने से एक परिवार के तीन सदस्य की जल कर मौत हो गई। जिनमें चार साल का बच्चा भी शामिल है, जबकि दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रभारी जयंत मास्कोले ने बताया यह हादसा शनिवार रात को बईहर-मलाजखंड मार्ग पर केलवारी चौक के पास हुआ।35 वर्षीय सीतराम केलकर और उनकी 60 वर्षीय मां नानाबाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें पड़ोसी महाराष्ट्र के गोंदिया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जबकि उनके पिता 65 वर्षीय नागारची केलकर, पत्नी 32 वर्षीय सविता और चार साल का बेटा अब्वी जलकर मर गए।
8 वर्षीय पूर्वी रहांगड़े, जो पड़ोसी की बेटी हैं और केलकर परिवार के साथ यात्रा कर रही थीं, वह सुरक्षित रहीं। पीड़ित उस इलाके के निवासी थे और वे सीतराम के साथ एक हैचबैक कार में अपने घर पाउनी लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार सीतराम का नियंत्रण कार पर नहीं रहा, जिससे कार सड़क से उतरकर खाई में गिर गई। वाहन में तुरंत आग लग गई और सभी लोग उसमें फंस गए।
कुछ राहगीरों ने कार की खिड़कियां तोड़कर तीन लोगों को बाहर निकाला, लेकिन आग ने पूरी कार को घेर लिया और बाकी लोगों को बचाया नहीं जा सका। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था।