🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

गोरखपुर में इंस्टाग्राम में बने प्रेमी संग भागी महिला, बच्चों की अपील पर वापस लौटी घर

By राखी मल्लिक

Mar 29, 2026 20:19 IST

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 40 वर्ष की एक महिला, जो चार बच्चों की मां है, वह इंस्टाग्राम पर दोस्त बने एक व्यक्ति के साथ भाग गई थी लेकिन अपने बच्चों और परिवार की भावनात्मक अपील के बाद वह घर लौट आई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। महिला लगभग दस दिन पहले अपने पति और बच्चों को छोड़कर मनीराम इलाके के 28 वर्षीय प्रेमी के साथ रहने चली गई थी। सूत्रों के अनुसार दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी और उनकी ऑनलाइन बातचीत धीरे-धीरे घनिष्ठ संबंध में बदल गई।

महिला के अचानक गायब होने के बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन पहले कुछ पता नहीं चला। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि वह पीपिगंज इलाके में एक किराए के घर में अपने प्रेमी के साथ रह रही है।

शनिवार को महिला के पति, बच्चे और अन्य रिश्तेदार वहां पहुंचे और उन्हें घर लौटने के लिए मनाया।शुरुआत में महिला ने मना कर दिया और अपने साथी के साथ रहने की इच्छा जताई।

सूचना मिलने पर पीपिगंज पुलिस ने हस्तक्षेप किया और सभी को थाने ले आए। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में लगभग दो घंटे की बातचीत हुई। बच्चों की भावनात्मक अपील और परिवार के समझाने के बाद महिला ने अपना निर्णय बदलने पर सहमति जताई।

अंततः वह अपने परिवार के पास लौट आई और पुलिस ने उसे सुरक्षित रूप से परिवार के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने पुष्टि की कि मामला सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझ गया और महिला को परिवार के पास भेज दिया गया।

Articles you may like: