पिछले काफी समय से शाहरुख खान की फिल्म 'King' चर्चाओं में छायी हुई है। इस फिल्म में पहली बार शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग काफी हद तक पूरी हो चुकी है। सिर्फ कुछ एक्शन सिक्वेंस बाकी हैं, जिनकी शूटिंग अप्रैल के दूसरे सप्ताह में दुबई में होने वाली थी। लेकिन...
पश्चिम एशियाई युद्ध का असर शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म 'King' पर भी पड़ रहा है। फिल्म के मेकर्स ने कोई रिस्क न लेते हुए दुबई में फिल्म की शूटिंग को रद्द करने का फैसला लिया है। इससे पहले भी 'King' की शूटिंग शाहरुख खान को लगी चोट के कारण रोक देनी पड़ी थी। अब फिल्म की शूटिंग फिर से रुक गयी है।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म के मेकर्स ने युद्ध की वजह से फिल्म का शूटिंग लोकेशन दुबई से बदल दिया है। बताया जाता है कि जिस सिक्वेंस की शूटिंग बाकी है वह रेगिस्तान का सीन है।
Read Also | क्या सच में इस साल जून में रिलीज होगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 3'? जानिए वायरल वीडियो का सच
'King' की शूटिंग 9 अप्रैल से दुबई में होने वाली थी जिस शेड्यूल को रद्द कर दिया गया है। अब इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में ही होगी। बताया जाता है कि मुंबई में ही रेगिस्तान को रीक्रिएट किया जा रहा है जिससे युद्ध और मौसम की समस्या आदि से फिल्म की शूटिंग में फिर से कोई रुकावट पैदा न हो सके।
Darr nahi, Dehshat hoon- #KING#KingTitleReveal is out now- https://t.co/HL5qCgss7r
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 2, 2025
In Cinemas 2026 pic.twitter.com/4JACdDvqV5
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई के विले पार्ले में जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी जहां इसका सेट रीक्रिएट किया जा रहा है। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद खुद एक्सपर्ट्स की निगरानी में यह काम कर रहे हैं।
गौरतलब है कि फिल्म 'King' सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही एक्शन पैक्ड फिल्म है जो इस साल के अंत में यानी 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा उनकी बेटी सुहाना खान भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं। इसके साथ ही इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, अनिल कपूर और जयदीप अहलावत भी नजर आने वाले हैं।