🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Bengal Election : TMC ने 'खेला होबे' को बनाया डिजिटल, चुनावी मैदान में लॉन्च किया सांप-सीढ़ी का खेल

लुडो के पूरे बोर्ड में सांप के मुंह के तौर पर जिन चेहरों को दिखाया गया है वह हर चेहरा भाजपा नेताओं को दिखाया गया है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 06, 2026 14:31 IST

विधानसभा चुनाव के माहौल में तृणमूल कांग्रेस एक नया हथियार लेकर चुनावी मैदान में उतर रही है। ऑनलाइन इस हथियार का नाम है लुडो (Ludo)। जी हां, वहीं खेल जिसे खेलकर बचपन से हम सभी बड़े हुए हैं। सांप-सीढ़ी का गेम जिसमें सीढ़ी के तौर पर राज्य में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार की परियोजनाओं को दिखाया गया है। लेकिन सांप के रूप में अलग-अलग खानों में किन्हें बैठाया गया है?

जी हां, आपने सही अंदाजा लगाया। लुडो के पूरे बोर्ड में सांप के मुंह के तौर पर जिन चेहरों को दिखाया गया है वह हर चेहरा भाजपा नेताओं को दिखाया गया है। लुडो के पूरे बोर्ड में राज्य सरकार की कई परियोजनाओं को दिखाया गया है।

अगर कोई खिलाड़ी सीढ़ी पर चढ़ता है तो राज्य के विभिन्न परियोजनाओं तक पहुंच जाता है लेकिन अगर सांप ने डंसा तो भाजपा सरकार के विभिन्न नेताओं का चेहरा वहां पर दिखाया गया है। अगर कोई खिलाड़ी 100 पर पहुंच जाता है तो वह 'जय बांग्ला' के घर में पहुंच जाएगा। लेकिन....

Read Also | दिलीप घोष की संपत्ति में जमकर हुआ इजाफा, 6 साल में लखपति से बने करोड़पति

100 के खाने में पहुंचने से पहले खिलाड़ी को 'दो मुंहा' सांप को पार करना पड़ा। दो मुंहा सांप के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चेहरे को लगाया गया।

इस गेम को बांग्ला और अंग्रेजी भाषा में खेला जा सकता है। इस गेम को तृणमूल की डिजिटल टीम ने ऑनलाइन मैदान में उतारा है। गेम को खेलने के लिए यहां क्लीक करें।

गौरतलब है कि साल 2021 में 'खेला होबे' का नारा दिया था, इस साल के विधानसभा चुनाव में तृणमूल उसी नारे को एक नए अवतार में उतर रही है। इस खेल में सामान्य लुडो की तरह ही 4 खिलाड़ी ही खेल सकेंगे। खेल में 'तृणमूल बुस्ट' में खिलाड़ी अपने टोकन को आगे बढ़ा सकेंगे और साथ ही भाजपा की बाधा को नजरंदाज करने की सलाह दी गयी है।

गेम के साथ तृणमूल न सिर्फ चुनावी खेल को आकर्षक बनाना चाहती है बल्कि इसे एक माइंड गेम की तरह इंटरेक्टिव बनाने का लक्ष्य बनाया गया है।

Articles you may like: