🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

विराट कोहली का T-20 में धमाल, बना दिया World record, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

विराट कोहली ने एक बार फिर IPL में इतिहास रच दिया है। कोहली टी-20 क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

By लखन भारती

Apr 06, 2026 11:55 IST

आईपीएल 2026 के 11वें मैच में आरसीबी ने सीएसको के 43 रन से हरा दिया, इस मैच में विराट कोहली भले ही केवल 28 रन बनाकर आउट हुए लेकिन अपनी पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड आईपीएल में बना दिया। कोहली आईपीएल के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसा कर कोहली ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि कोहली ने सीएसके के खिलाफ आईपीएल में 1188 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित ने केकेआर के खिलाफ आईपीएल में अबतक 1161 रन बनाने का कमाल किया है। सीएसके के खिलाफ कोहली ने 18 गेंद पर 28 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और एक छक्का शामिल रहा।

आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन

1188 रन -विराट कोहली बनाम सीएसके*

1161 रन - रोहित शर्मा बनाम केकेआर

1159 रन - विराट कोहली बनाम पीबीकेएस

1134 रन - डेविड वार्नर बनाम पीबीकेएस

1130 रन - विराट कोहली बनाम डीसी

1093 रन - डेविड वार्नर बनाम केकेआर

1092 रन - रोहित शर्मा बनाम डीसी

1057 रन - शिखर धवन बनाम सीएसके

1021 रन - विराट कोहली बनाम केकेआर

टी-20 में भी किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

यही नहीं ओवरऑल टी 20 क्रिकेट में भी कोहली किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने ऐसा कारनामा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

T20 क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

1188: कोहली बनाम CSK

1161: रोहित बनाम KKR

1159: कोहली बनाम PBKS

सीएसके की तीसरी हार

यह सीएसके की लगातार तीसरी हार है जिसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी का न्योता दिया। आरसीबी ने डेविड और पडीक्कल के अलावा कप्तान रजत पाटीदार की नाबाद 48 रन और फिल सॉल्ट की 46 रन की पारी से तीन विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जवाब में सीएसके की टीम शीर्ष क्रम के चरमराने से उबर नहीं सकी और सरफराज खान के 50 रन के बावजूद 19.4 ओवर में 207 रन पर सिमट गई। उसके लिए सरफराज के अलावा प्रशांत वीर ने 43 रन और जेमी ओवरटन ने 37 रन बनाए।

आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जैकब डफी, कृणाल पंड्या और अभिनंदन सिंह ने दो दो विकेट प्राप्त किए। सूयश शर्मा को एक विकेट मिला।

Articles you may like: