🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Jammu and Kashmir : भूस्खलन की वजह से जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, यातायात बुरी तरह से प्रभावित

भूस्खलन की वजह से पूरे इलाके में पहाड़ से लगातार पत्थर नीचे खिसककर गिर रहा है। मिट्टी और मलबा से पूरा राष्ट्रीय राजमार्ग भर गया है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 06, 2026 10:30 IST

जम्मू-श्रीनगर के राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 44 से होकर आवाजाही करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर। सोमवार की सुबह 3 बजे रामबन जिले में भूस्खलन की वजह से यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज (सोमवार) सुबह करोल ब्रिज और चंदर कोट के बीच पहाड़ों से भारी पत्थर गिरने और मिट्टी खिसकने के कारण सड़क के दोनों तरफ का रास्ता ब्लॉक हो गया है।

जम्मू प्रशासन सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार भूस्खलन की वजह से पूरे इलाके में पहाड़ से लगातार पत्थर नीचे खिसककर गिर रही है। मिट्टी और मलबा से पूरा राष्ट्रीय राजमार्ग भर गया है। इसकी वजह से जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू की ओर गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गयी है। परिस्थिति की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए इलाके से होकर वाहनों की आवाजाही को प्रशासन ने पूरी तरह से रोक दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में इलाके को साफ करने की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि इसमें कितना समय लगेगा इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ सैंकड़ों की संख्या में गाड़ियां फंसी हुई हैं। इस वजह से पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग कश्मीर घाटी को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने का प्रमुख रास्ता है। भूस्खलन की वजह से पूरे इलाके की संपर्क व्यवस्था पर असर पड़ा है। प्रशासन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भूस्खलन के साथ-साथ पहाड़ से नीचे खिसक कर गिर रही पत्थरों ने मुश्किलें बढ़ा दी है। इस वजह से ही इलाके से होकर वाहनों की आवाजाही को बंद रखने का फैसला लिया है।

इससे पहले 4 अप्रैल को इसी जिले के बनीहाल इलाके में एक और भूस्खलन हुआ था जिसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर देना पड़ा था। हालांकि प्रशासन ने वहां भी रास्ता साफ करने का काम तेजी से शुरू कर दिया था लेकिन पहाड़ से नीचे खिसक कर आए बड़े-बड़े पत्थरों की वजह से लंबा जाम लग गया था।

Articles you may like: