🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

उत्तर प्रदेश के इटावा में UAV प्रोटोटाइप क्रैश, तकनीकी खराबी से बिगड़ा नियंत्रण

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और न ही फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

By राखी मल्लिक

Apr 05, 2026 17:38 IST

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक परीक्षण उड़ान के दौरान एक मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा सैफई एयरस्ट्रिप से उड़ान भरने के बाद हुआ। पीटीआई अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण ड्रोन का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और वह पास के नंदपुर गांव के खेत में जा गिरा।

अधिकारियों के अनुसार यह यूएवी LAT Aerospace नामक एविएशन स्टार्टअप का प्रोटोटाइप था, जिसका परीक्षण नागरिक उड्डयन विभाग की अनुमति से किया जा रहा था।

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबे को सुरक्षित कर लिया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और न ही फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि सार्वजनिक सुरक्षा या कानून-व्यवस्था पर कोई खतरा नहीं है।

कंपनी की ओर से बताया गया कि यह हादसा परीक्षण के दौरान तेज हवाओं की वजह से हुआ। जिससे यूएवी का संतुलन बिगड़ गया। साथ ही जिस किसान की फसल को नुकसान पहुंचा है, उससे संपर्क कर मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Articles you may like: