🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दिल्ली में फ्री सरकारी दवाओं की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा, 5 गिरफ्तार, 70 लाख की जीवनरक्षक दवाएं बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों में एक अस्पताल से जुड़ा अंदरूनी कर्मचारी भी शामिल बताया

By डॉ. अभिज्ञात

Apr 05, 2026 14:17 IST

नयी दिल्लीः राजधानी दिल्ली में सरकारी अस्पतालों की मुफ्त दवाओं से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक अस्पताल से जुड़ा विभागीय कर्मचारी भी शामिल बताया जा रहा है।

जांच में सामने आया कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से उन दवाओं को बाहर निकाल रहा था, जो सरकार की योजनाओं के तहत मरीजों को मुफ्त दी जानी थीं। इन दवाओं को बाद में बाजार में बेचकर मुनाफा कमाया जा रहा था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 70 लाख रुपये कीमत की दवाएं बरामद की हैं। जब्त दवाओं में कई महंगी और बेहद जरूरी जीवनरक्षक दवाएं शामिल हैं, जैसे मेरोपेनेम, सेफ्ट्रियाक्सोन और रेबीज़ एंटीसीरम। ये दवाएं गंभीर बीमारियों के इलाज में उपयोग होती हैं और इन्हें खास तौर पर सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वितरण के लिए रखा जाता है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस इस नेटवर्क के अन्य कड़ियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Articles you may like: