🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ऋषभ पंत ने दिलाई जीत तो भावुक हुए संजीव गोयनका, आंखों से छलके आँसू

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में जीत का खाता खोला। एलएसजी की टीम का अगला मुकाबला गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा।

By लखन भारती

Apr 06, 2026 13:42 IST

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच जीत लिया है। हैदराबाद को लखनऊ ने 5 विकेट से हरा दिया, लखनऊ की जीत में कप्तान ऋषभ पंत ने अच्छी पारी खेली, पंत ने 52 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। जब पंत ने विनिंग शॉट मारकर टीम को जीत दिलाई तो टीम के मालिक संजीव गोयनका का रिएक्शन देखने लायक था। संजीव गोयनका लखनऊ की जीत होने के बाद काफी इमोशनल नजर आए और उनकी आंखों में खुशी के आंसू नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। यही नहीं मैच जब खत्म हुआ तो गोयनका पंत के पास गए और उन्हें गले से लगा लिया।

रविवार को खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए। इस पारी में हेनरिक क्लासेन ने 62 रन, जबकि नितीश रेड्डी ने 56 रन टीम के खाते में जोड़े। इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस पारी में कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 68 रन बनाए, जबकि एडेन मार्करम ने 45 रन का योगदान दिया।

जीत के बाद संजीव गोयनका ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "एक सीजन बनाने में समय, धैर्य और सामूहिक विश्वास लगता है। आज इन तीनों की झलक मिली। कप्तान ने लय तय की, और टीम ने स्पष्टता और अनुशासन के साथ उसका पालन किया। यही तालमेल एक टीम को आगे बढ़ने में मदद करता है। यह एक कदम है, और अभी लंबा सफर तय करना बाकी है। मिले समर्थन के लिए आभारी हूं। हम यहां से आगे बढ़ते रहेंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपना अगला मुकाबला गुरुवार को ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से खेलेगी।

Articles you may like: