आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' रिलीज होने के बाद अपने 18वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। कमाई के मामले में फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। इस फिल्म ने कमाई को लेकर जो बेंचमार्क सेट किया है उसे पार करना इतना आसान नहीं था। पिछले 18 दिनों से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के साथ ही रिकॉर्ड कमाई भी कर रही है।
मात्र 18 दिनों ने 'धुरंधर द रिवेंज' बॉलीवुड में ₹1000 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली पहली फिल्म बन गयी है।
आइए जान लेते हैं फिल्म की कमाई से जुड़े ताजा अपडेट -
कई सितारों से सजी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने कमाई के मामले में ₹674.17 करोड़ का आंकड़ा छूआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज होने के 18वें दिन यानी रविवार को ₹34.44 करोड़ की कमाई की थी। हर दिन के साथ यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹1,213 करोड़ हो गया है। इस उपलब्धि के साथ ₹1000 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गयी है।
'धुरंधर द रिवेंज' की वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर जो कारनामा किया है वह इससे पहले किसी भी बॉलीवुड फिल्म ने नहीं किया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1598.74 करोड़ हो गया है। इससे ज्यादा सिर्फ 'पुष्पा 2' और 'बाहुबली 2' के नाम पर ही यह उपलब्धि है लेकिन दोनों फिल्में ही दक्षिण भारतीय फिल्म है। 'धुरंधर द रिवेंज' पहली बॉलीवुड फिल्म है जिसने यह कारनामा किया।
Read Also | Panchayat Season 5 : फुलेरा में फिर बैठेगी 'पंचायत', जारी हुआ 'सचिव जी' समेत सभी एक्टर्स का फर्स्ट लुक
'धुरंधर द रिवेंज' की कमाई
पहला सप्ताह : ₹623.42 करोड़
दूसरा सप्ताह : ₹245.85 करोड़
17वें दिन : ₹30.73 करोड़
18वें दिन : ₹34.44 करोड़
कुल कलेक्शन : ₹1013.77 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : ₹1598.74 करोड़
भारत की टॉप 3 फिल्में
'पुष्पा 2' : ₹1234.10 करोड़
'बाहुबली 2' : ₹1,030 करोड़
'धुरंधर 2' : ₹1,013 करोड़
NBT की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार फिल्म ने सिर्फ हिंदी ₹900 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है। इस भाषा में यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह पहली फिल्म बन गयी है।