आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में यामी गौतम एक छोटे से किरदार में नजर आयी थी। हालांकि फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसकी सुगबुगाहट थी कि फिल्म में यामी गौतम भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आ सकती हैं। यामी गौतम का फिल्म में छोटा किरदार निभाना कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि वह आदित्य धर की पत्नी है। पर क्या आप जानते हैं 'धुरंधर : द रिवेंज' में कुछ सेकंड के किरदार के लिए यामी गौतम ने कितनी फीस वसूली है?
यामी गौतम इससे पहले आदित्य धर की फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्टाइक' में भी नजर आ चुकी थी। उस फिल्म में भी उनका किरदार काफी छोटा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म में महज कुछ सेकंड के किरदार के लिए यामी गौतम ने करोड़ों रुपए की फीस ली थी।
नर्स बनकर छा गयी
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' में यामी गौतम नर्स के एक छोटे से किरदार में नजर आती हैं। स्क्रीन पर जैसे ही सफेद कपड़ों में यामी गौतम की एंट्री होती है दर्शक अपनी-अपनी सीट से उछल पड़ते हैं। Filmibeat की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मात्र कुछ मिनट के किरदार में स्क्रीन पर नजर आकर ही यामी गौतम ने करोड़ों रुपए वसूल लिए हैं।
'धुरंधर 2' के लिए कितनी फीस ली?
फिल्म में मुख्य किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चाएं राकेश बेदी की हो रही है। फिल्म के पहले पार्ट में सबसे ज्यादा चर्चाएं अक्षय खन्ना की हुई थी जो फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभा रहे थे। बहरहाल, चलिए आपको बताते हैं कि यामी गौतम ने इस फिल्म के लिए कितनी फीस ली है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यामी गौतम ने 'धुरंधर 2' के लिए 8 करोड़ रुपए की फीस ली है। कम स्क्रीन टाइम के लिए इतनी भारी-भरकम फीस वसूलने के लिए यामी गौतम खबरों में छायी हुई है।
हालांकि यामी ने कम स्क्रीन टाइम होने के बावजूद अपने किरदार में काफी शानदार लग रही थी। इसलिए फिल्म के लिए यामी को दी गयी यह फीस भी जस्टिफाईड ही मानी जा रही है।
'धुरंधर 2' का बजट
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेकर्स ने फिल्म 'धुरंधर 2' के लिए करीब 400 करोड़ रुपए खर्च किया है। 'धुरंधर' की बंपर कमाई की वजह से रिलीज होने के पहले ही माना जा रहा था कि 'धुरंधर 2' भी छप्पर फाड़ कमाई करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट में किए गए दावे के अनुसार इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।