🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Panchayat Season 5 : फुलेरा में फिर बैठेगी 'पंचायत', जारी हुआ 'सचिव जी' समेत सभी एक्टर्स का फर्स्ट लुक

एक बड़े ही खास दिन पर प्राइम वीडियो ने 'पंचायत सीजन 5' के कलाकारों का पहला फर्स्ट लुक जारी किया है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 04, 2026 18:55 IST

OTT पर एक बार फिर से अपना जादू बिखेरने के लिए वेब सीरीज 'पंचायत सीजन 5' आने वाला है। इससे पहले के चारों सीजन्स को दर्शकों का जीतना प्यार मिला है, उतनी उत्सुकता 'पंचायत सीजन 5' को लेकर भी दर्शकों के मन में जागने लगी है। एक बड़े ही खास दिन पर प्राइम वीडियो ने 'पंचायत सीजन 5' के कलाकारों का पहला फर्स्ट लुक जारी कर इस बात की घोषणा भी कर दी है कि जल्द ही फिर से बैठने वाली है 'पंचायत'। यह दिन था 3 अप्रैल जब 'पंचायत सीजन 1' के रिलीज होने का जश्न मनाया जा रहा था।

फर्स्ट लुक हुआ जारी

पिछले 6 सालों से देश की सबसे चहेती सीरीज 'पंचायत' की शूटिंग शुरू होने की आधिकारिक घोषणा कर दी गयी है। इसके साथ ही मेकर्स ने कुछ कलाकारों जैसे मंजू देवी, जीतू भैया, प्रहलाद चा आदि का फर्स्ट लुक भी जारी किया है। ये सभी फोटो BTS यानी बिहाइंड द स्क्रीन हैं जिसमें सारे कलाकार हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

क्लाइमेक्स को लेकर हो रही उत्सुकता

खास बात होती है कि 'पंचायत' सीरीज के हर सीजन की शुरुआत बिल्कुल वहीं से होती है, जहां पहले वाले सीजन को खत्म किया गया था। बात अगर 'पंचायत सीजन 4' के क्लाइमेक्स की करें तो सचीव जी अपने 'कैट' के रिजल्ट के बाद अगले कदम की तैयारी में जुटे हुए थे, मंजू देवी पंचायत चुनाव में मिली हार से उबरने और प्रधान जी इस नतीजे से पूरी तरह से हिले हुए नजर आ रहे थे। 'पंचायत सीजन 5' अब इसी मोड़ से आगे बढ़ेगी जिसमें बिल्कुल फुलेरा स्टाइल का तड़का, मस्ती और मजाक के साथ-साथ मजेदार ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा।

नए सीजन में फुलेरा की कहानी को जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सांविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार, पंकज झा ही आगे सुनाते नजर आएंगे। दर्शक इस सीरीज के रिलीज होने की तारीखों के बारे में जानना तो चाहती है लेकिन मेकर्स ने अभी तक इसका ऐलान नहीं किया है। यकीन मानें, जैसे ही हमें सीरिज के रिलीज होने की तारीखों का पता चल जाएगा, हम तुरंत आपको जीतू भैया और मंजू देवी की स्टाइल में इसके आपके स्क्रीन पर आने की सूचना दे देंगे।

तब तक एंजॉय किजीए 'पंचायत सीजन 5' के BTS फोटो : -


Articles you may like: