🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

केदारनाथ धाम के लिए अगले सप्ताह से शुरू होगी हेलीकॉप्टर बुकिंग, कब से? कहां से करेंगें बुकिंग व कितना किराया?

अगर आप भी इस साल केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो ध्यान दें।

By Moumita Bhattacharya

Apr 04, 2026 19:42 IST

महज कुछ दिनों का और इंतजार। इसके बाद ही विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की यात्रा के साथ ही उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत होने वाली है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल केदारनाथ धाम की चढ़ाई को पूरा करते हैं तो कुछ बीमारी अथवा उम्र की वजह से हेलीकॉप्टर सेवाओं का लाभ उठाने के बारे में सोच रहे हैं। अगर आप भी इस साल केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो ध्यान दें। अगले सप्ताह से ही हेलीकॉप्टर बुकिंग को शुरू किया जा रहा है।

आइए इस आर्टिकल में हम आपको बता देते हैं कि कब और कहां से आप केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग कर सकेंगे? साथ ही विभिन्न पड़ावों से हेलीकॉप्टर का किराया भी बताते हैं :-

कब और कहां से करेंगे हेलीकॉप्टर बुक?

केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की बुकिंग सिर्फ आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से किया जाता है जिसका संचालन IRCTC करती है। इस बारे में उत्तराखंड पुलिस की ओर से हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक पोस्ट किया गया है जिसमें बताया गया है कि सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से ही हेलीकॉप्टर सेवाओं की बुकिंग करें। किसी भी अनाधिकृत अथवा एजेंट के माध्यम से बुकिंग करने से बचने की सलाह दी गयी है क्योंकि इसमें धोखाधड़ी का खतरा रहता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर सेवाओं की बुकिंग 10 अप्रैल से शुरू होने वाली है। हेलीकॉप्टर में सीट बुक करने के लिए IRCTC की वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर जाएं। हेलीकॉप्टर में सीट की बुकिंग से पहले अपना चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन जरूर करवा लें क्योंकि हेलीकॉप्टर बुकिंग के समय उसकी जरूरत हो सकती है।

कितना किराया?

8 कंपनियों को केदारनाथ धाम और श्री हेमकुंड साहेब के लिए हेलीकॉप्टर संचालन की अनुमति दी गयी है। एक यूजर आईडी से 2 हेलीकॉप्टर टिकट बुक किए जा सकते हैं जिसमें अधिकतम 6 यात्रियों की बुकिंग हो सकेगी।

गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम : ₹12,444

फाटा से केदारनाथ धाम : ₹8,842

सिरसी से केदारनाथ धाम : ₹8,839

गोविंदघाट से घांघरिया : ₹10,080

Articles you may like: