🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कालीघाट मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या की कोशिश, यात्री सेवा बाधित

इस वजह से 20 मिनट से अधिक समय तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

By Moumita Bhattacharya

Apr 04, 2026 14:23 IST

कोलकाता मेट्रो के ब्लू लाइन पर आत्महत्या की कोशिश! काफी देर तक यात्री सेवाएं बाधित रही। शनिवार की दोपहर को 1.06 यह घटना घटी। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मैदान से दक्षिणेश्वर और महानायक उत्तर कुमार स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध करवायी जा रही थी।

बताया जा रहा है कि मेट्रो सेवाओं को सामान्य बनाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा था। मेट्रो प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता मेट्रो के ब्लू लाइन पर दोपहर 1.29 बजे से यात्री सेवाएं फिर से सामान्य हो गयी।

गौरतलब है कि कोलकाता मेट्रो की सबसे पुरानी और महत्वपूर्ण लाइन में से एक ब्लू लाइन महानगर के उत्तर से दक्षिण हिस्से को जोड़ने का काम करती है। प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग इस लाइन से होकर आवाजाही करते हैं। सिर्फ ऑफिस के समय में ही नहीं बल्कि ब्लू लाइन से होकर दिन भर यात्री अपने-अपने गंतव्यों की ओर जाते हैं।

शनिवार की दोपहर को जैसे ही कालीघाट मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन प्रवेश कर रही थी तभी अचानक एक यात्री ने मेट्रो के सामने छलांग लगा दी। स्टेशन प्रबंधन ने तुरंत लाइन की बिजली को काट कर यात्री को बचाने की कोशिश युद्धकालीन तत्परता के साथ की। इस वजह से 20 मिनट से अधिक समय तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेनों को रोक दिया गया। हालांकि कुछ देर बाद ही मेट्रो सेवा फिर से सामान्य हो गयी।

Articles you may like: