🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

खुल गया 'भूत बंगला' का दरवाजा, यहां लोग नॉर्मल नहीं और बंगला भी पैरानॉर्मल है! देखें यहां ट्रेलर

'भूत बंगला' फिल्म का ट्रेलर हंसी, गुदगुदाहट, डर और एंटरटेनमेंट का मिश्रण है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 06, 2026 18:20 IST

दर्शकों को गुदगुदाने के लिए एक बार फिर से अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी आ रही है क्योंकि इस जोड़ी की नयी फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। ट्रेलर देखकर दर्शकों की हंसी रुक नहीं रही है। फिल्म का ट्रेलर शुरू से लेकर अंत तक दर्शकों को बांध कर रखने में सफल रहा है। फिल्म का ट्रेलर हंसी, गुदगुदाहट, डर और एंटरटेनमेंट का मिश्रण है।

फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल के साथ राजपाल यादव की तिकड़ी नजर आने वाली है जो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। फिल्म के ट्रेलर को देखकर ही समझ में आ रहा है कि क्यों प्रियदर्शन को OG हॉरर-कॉमेडी मेकर माना जाता है।

फिल्म का ट्रेलर एक पल के लिए आपको लग सकता है कि आप 'भूलभुलैया 2' का ट्रेलर देख रहे हैं। फिल्म में कई पुराने लेकिन सदाबहार डॉयलॉग का बखूबी से इस्तेमाल किया गया है। इसमें अक्षय कुमार का 'बहन डर गई', राजपाल यादव का 'मैं मंदिर का घंटा हूं' दर्शकों को गुदगुदाने में कामयाब रही।

'भूत बंगला' इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 सालों बाद फिर से साथ-साथ नजर आएंगी। अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव के अलावा इस फिल्म में तब्बू, जीशु सेनगुप्ता, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर में तब्बू के गेटअप से ऐसा लग रहा है कि वह एक बंगाली महिला का किरदार निभा रही हैं।

यह फिल्म 17 अप्रैल को आपके नजदीकी सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट है। 'धुरंधर द रिवेंज' के तर्ज पर 'भूत बंगला' भी रिलीज होने से एक दिन पहले एडवांस प्रिव्यू के लिए उपलब्ध होगा, जो 16 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू होगा।

'भूत बंगला' का ट्रेलर देखें यहां :

Articles you may like: