🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Bengal Election : अभिषेक बनर्जी ने साल 2026 के विधानसभा चुनाव को दो RC के बीच की लड़ाई करार दिया, क्या है दोनों RC?

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि साल 2026 की लड़ाई वास्तव में दो RC के बीच की लड़ाई है। एक तरफ भाजपा का रिमोट कंट्रोल और दूसरी तरफ तृणमूल का रिपोर्ट कार्ड।

By Moumita Bhattacharya

Apr 07, 2026 18:14 IST

लगभग 60 लाख विचाराधीन (Under Adjudication) मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच का काम पूरा हो गया है। सोमवार की रात को पहले चरण का मतदाता सूची फ्रिज कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के ऑफिस (CEO) की ओर से बताया गया है कि 60 लाख 6 हजार 675 'विचाराधीन' मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच सम्पन्न हो चुकी है। बताया गया है कि 60 लाख में से करीब 45% यानी लगभग 27 लाख मतदाताओं का नाम हटाया गया है।

आशंका जतायी जा रही है कि 27 लाख मतदाताओं का नाम विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में फिर से शामिल करने का मौका संभवतः अब नहीं मिलेगा। मंगलवार को अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने कहा कि साल 2026 की लड़ाई वास्तव में दो RC के बीच की लड़ाई है। एक तरफ भाजपा का रिमोट कंट्रोल और दूसरी तरफ तृणमूल का रिपोर्ट कार्ड।

अभिषेक बनर्जी ने लिखा कि साल 2026 की दो RC के बीच की लड़ाई है। एक तरफ भाजपा का रिमोट कंट्रोल है जिसके माध्यम से बंगाल को मिलने वाला अनुदान रोक देना, SIR जैसी प्रक्रियाओं के माध्यम से वैध मतदाताओं का मताधिकार छीनने की कोशिशें चल रही है, अशांति और साम्प्रदायीक विभाजन का बीजारोपण किया जा रहा है।

केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। बांग्लाभाषियों को रोहिंग्या और बांग्लादेशी का टैग दिया जा रहा है, प्रवासी मजदूरों को परेशान किया जा रहा है। लगातार हमारी संस्कृति, आइकॉन, खान-पान और ऐतिहासिकता का अपमान किया जा रहा है। उनका रिमोट कंट्रोल झुठा प्रचार करते समय लाउड स्पीकर की भूमिका में होता है लेकिन सार्वभौमिकता और बंगाल के मामले में चुप्पी साध लेता है।

इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल के RC के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि तृणमूल का RC पिछले 15 सालों के विकास का Report Card है। यह विकास केंद्र सरकार की किसी भी मदद के बगैर किया गया है।

अभिषेक बनर्जी ने लिखा कि इस RC में काम का हिसाब, वादों को पूरा करना, सपनों को पूरा करना और आम लोगों के जीवन को परिवर्तन लाना है। जलंगी और डोमकल के बाबर अली और हुमायूं कबीर (पूर्व IPS) के समर्थन में जनसभा, हरिश्चंद्रपुर और चांचल में मोहम्मद मोतिबुर रहमान और प्रसून बंद्योपाध्याय के समर्थन में विशाल रोड शो, सिलीगुड़ी में गौतम देव की जनसभा ने आम जनता का फैसला स्पष्ट कर दिया है।

Articles you may like: