🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मिडिल ईस्ट संकट गहराया: अमेरिका-ईरान टकराव के बीच चीन की नसीहत-"युद्ध से नहीं बातचीत से निकलेगा रास्ता"

चीन ने कहा-"हालात संभालें, युद्ध नहीं समाधान जरूरी। लंबा युद्ध और संघर्ष की और बढ़ोतरी किसी के हित में नहीं। शांति वार्ता करें।"

By डॉ. अभिज्ञात

Apr 07, 2026 15:40 IST

बीजिंगः मध्य पूर्व में तेजी से बिगड़ते हालात के बीच चीन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि युद्ध का लंबा खिंचना और संघर्ष का और बढ़ना किसी भी पक्ष के हित में नहीं है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने जोर देकर कहा कि सभी पक्षों को रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए, तनाव कम करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए और शांति वार्ता को आगे बढ़ाना चाहिए।

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन समयानुसार मंगलवार रात 8 बजे तक की समयसीमा तय करते हुए ईरान से होरमुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने को कहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो एक साथ बड़े पैमाने पर बमबारी की जाएगी, जिसमें ईरान के हर प्रमुख बिजली संयंत्र और पुल को निशाना बनाया जाएगा।


ईरान को चेतावनीः पूरे देश को एक ही रात में खत्म किया जा सकता हैः ट्रंप

ट्रंप ने सोमवार को इस चेतावनी की गंभीरता को और स्पष्ट करते हुए कहा कि चार घंटे के भीतर इन ठिकानों को इस तरह नष्ट कर दिया जाएगा कि वे जलते, फटते और दोबारा इस्तेमाल के लायक नहीं रहेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने कहा, “पूरे देश को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है, और वह रात शायद कल ही हो।

ट्रंप ने ईरान को मंगलवार रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम) तक समझौता करने का अंतिम मौका देते हुए कहा कि इसके बाद न कोई पुल बचेगा, न बिजली संयंत्र। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने ईरान को पहले सात दिन की मांग पर 10 दिन का समय दिया था लेकिन अब समय समाप्त होने वाला है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच चीन ने दोहराया है कि बढ़ता टकराव वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए खतरा है और सभी पक्षों को बातचीत के जरिए समाधान निकालने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।


यह बेहद संवेदनशील और निर्णायक समयः चीन

इसी संदर्भ में माओ निंग ने स्थिति की गंभीरता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह बेहद संवेदनशील और निर्णायक समय है।

Articles you may like: