🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

राजस्थान के सरकारी अस्पताल में परोसी गई 'कीड़े' वाली खिचड़ी, मरीज बोले- बीमारी से नहीं, सिस्टम से मर जाएंगे

चिकित्सा अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए।

By लखन भारती

Apr 07, 2026 16:28 IST

जयपुरः राजस्थान के अलवर में सरकारी हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को दी गई खिचड़ी में कीड़े नजर आए। इसके बाद मरीज और उनके परिजन काफी आक्रोशित हैं। मरीजों ने खिचड़ी के पैकेट खोले, कीड़े देखकर फेंक दिए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश भी दे दिए हैं। वहीं, परिजनों का कहना है कि वे अपने मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हैं, लेकिन यहां मिलने वाला भोजन ही उनकी सेहत के लिए खतरा बन रहा है।

हॉस्पिटल प्रशासन पर लगाए आरोप

परिजनों ने हॉस्पिटल प्रशासन पर आरोप लगाया कि अगर मरीज अनजाने में इस खिचड़ी को खा लेते तो उनकी तबीयत और बिगड़ सकती थी। मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन से शिकायत भी की गई है।

अधिकारी बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी पीसी सैनी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों की सेहत के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पीएमओ ने दिए जांच के आदेश

पीएमओ सैनी ने बताया कि पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने संबंधित स्टाफ को भी चेतावनी देते हुए कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार लाया जाए और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन व उपचार सुनिश्चित किया जाए।

Articles you may like: