🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ईरान में पावर प्लांट की रक्षा के लिए बच्चे और महिलाएं बना रहे हैं मानव श्रृंखला, खत्म होने वाली है ट्रंप की 'डेडलाइन'

ट्रंप की धमकी के विरोध में ईरान के शहर अहवाज में एक ब्रिज पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर बड़ी संख्या में ईरानी नागरिकों ने विरोध-प्रदर्शन किया।

By Kaushik Dutta, Moumita Bhattacharya

Apr 08, 2026 00:47 IST

ईरान के पावर प्लांट और ब्रिज को बम विस्फोट से उड़ा देने का धमकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है। अगर होर्मूज जलसंधि को नहीं खोला गया तो ईरान को पूरी तरह से तबाह करने की धमकी उन्होंने दी है। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) की दी हुई 'डेडलाइन' भी खत्म होने वाली है।

ऐसे समय में ट्रंप की धमकी के बावजूद ईरान के आम नागरिक सड़कों पर उतर चुके हैं। मानव श्रृंखला (Human Chain) बनाकर पावर प्लांट को घेर कर खड़े हो रहे हैं। इसमें बच्चों को भी शामिल किया गया है।

सिर्फ पावर प्लांट ही नहीं बल्कि ट्रंप की धमकी के विरोध में दक्षिण-पश्चिमांचल के शहर अहवाज में एक ब्रिज पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर बड़ी संख्या में ईरानी नागरिकों ने विरोध-प्रदर्शन किया। यह विरोध-प्रदर्शन अहवाज शहर के ऐतिहासिक पोल सोफिद वा व्हाइट ब्रिज पर जताया गया।

Read Also | पाकिस्तान के फैसलाबाद में गायब हो रही ऐतिहासिक धरोहरें, मंदिर और पुरानी इमारतों की जगह बने कमर्शियल प्लाजा

मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर ट्रंप ने ईरान को धमकी दी थी। इससे पहले भी उन्होंने धमकी दी थी। लेकिन मंगलवार को जारी अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी में उनके तेवर और भी सख्त दिखे। बताया जाता है कि धमकी को सच साबित करते हुए ईरान के विभिन्न ब्रिज, सड़क और रेलवे समेत अन्य संरचनाओं पर अमेरिका और इजरायल ने हमला करना शुरू भी कर दिया है। हालांकि ईरान झुकने के बजाए अभी भी अपनी बात पर अड़ा हुआ है।

मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेसियन (Masoud Pezeshkian) ने बताया कि उनके देश के 1 करोड़ 40 लाख से अधिक लोग शहीद होने के लिए तैयार हैं। देश की रक्षा के लिए वह अपनी जान भी देने के लिए तैयार हैं। उनसे पहले ईरान के पावर प्लांट पर मानव श्रृंखला बनाने के बारे में ईरान के युवा मामलों के मंत्रालय के राज्य मंत्री अलीरेजा रहिमी ने की थी।

देश की संपत्ति की रक्षा के लिए उन्होंने हर किसी से आगे आने का आह्वान किया था। युवक, कलाकार, एथलिट आदि से भी इस काम में आगे आने के लिए अनुरोध किया था। इसके बाद ही पावर प्लांट पर इलाके के स्थानीय निवासियों ने मानव बंधन बनाया जिसमें बच्चे भी शामिल हुए।

अलीरेजा रहिमी ने बताया कि इसका प्रस्ताव ईरान के युवाओं की तरफ से ही आया था। ईरान के सरकारी टीवी चैनल और सोशल मीडिया पर मानव श्रृंखला की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में राष्ट्रीय झंडा हाथ में लेकर युवा, महिलाएं व बच्चे ब्रिज और पावर प्लांट के सामने श्रृंखला बनाकर खड़े नजर आ रहे हैं।

Articles you may like: