🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Bengal Election : शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आयोग कर रही है कौन-कौन से पुख्ता इंतजाम?

पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

By Abhirup Datta, Moumita Bhattacharya

Apr 07, 2026 21:20 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Election) के पहले चरण में महज कुछ दिनों का ही समय रह गया है। चुनाव चाहे कोई भी हो लेकिन बंगाल में हिंसा व अशांति का माहौल हमेशा देखने को मिलता है। इस बार पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाने का आश्वासन दिया है। मतदान प्रक्रिया को सुरक्षा बनाने के लिए चुनाव आयोग जिन महत्वपूर्ण कदमों को उठाने वाली है उनके बारे में जानकारी दी गयी है।

पश्चिम बंगाल के स्पेशल रोल ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्त ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर कैमरा लगाने से लेकर लगातार उससे आ रही फुटेज की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा और जो भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, उनके बारे में भी उन्होंने बताया।

प्रत्येक बूथ पर 2 कैमरा

प्रत्येक बूथ पर 2 कैमरे लगाए जाएंगे। एक बूथ के बाहर और एक अंदर। बूथ के अंदर वाला कैमरा पोलिंग एजेंट, पोलिंग स्टाफ, वोटिंग कम्पार्टमेंट के बाहर का फुटेज दिखाएगा। सुब्रत गुप्त ने आश्वस्त किया है कि वोटिंग बूथ के अंदर कैमरा इस तरीके से लगाया जाएगा कि मतदाता EVM पर किसे वोट दे रहा है, इसका पता न चल सकें। बाहर के कैमरे से मतदान केंद्र पर वोटरों की लाइन पर नजर रखी जाएगी।

Read Also | TMC ने 'खेला होबे' को बनाया डिजिटल, चुनावी मैदान में लॉन्च किया सांप-सीढ़ी का खेल

72 स्क्रीन पर निगरानी

विधानसभा चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए चुनाव आयोग ने तकनीक पर भरोसा जताया है। कंट्रोल रुम में 72 टीवी स्क्रीन पर एक साथ 500 बूथ का फुटेज दिखाया जाएगा। उन सभी पर नजर रखने की जिम्मेदारी माइक्रो ऑब्जर्वर की होगी। उन्होंने बताया कि इस बार AI सिस्टम रखा गया है। अगर किसी बूथ पर कोई समस्या होती है तो AI सिस्टम की मदद से समस्या का निपटारा किया जाएगा। इसके साथ ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

शिकायत दर्ज करवाने का नंबर जारी

वर्तमान में सिर्फ शिकायतें दर्ज करवाने के लिए 10 लाइन बनाए गए हैं। राज्य के किसी भी हिस्से से टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवायी जा सकेगी। शिकायत दर्ज करवाने के बाद उसकी सत्यता की जांच कैमरे के माध्यम से की जाएगी। उसके आधार पर सेक्टर ऑफिस, ऑब्जर्वर, पुलिस ऑब्जर्वर, क्वीक रेस्पॉन्स टीम को चेताया जाएगा।

Read Also | ममता बनर्जी की हेलीकॉप्टर के सामने उड़ता हुआ ड्रोन आने से मचा हड़कंप, जांच के आदेश

सुब्रत गुप्त ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी के समय कई बार जानकारी बाद में मिलती है। इसलिए कदम उठाने में भी देर होती है। इसलिए ऐसी संचरना तैयार की जा रही है कि हर जगह से तुरंत खबरें मिल सकें और उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा सकें। उन्होंने बताया सेंट्रल कंट्रोल रुम में 72 स्क्रीन पर बूथों की तस्वीरें देखी जा सकेंगी। इसके अलावा 18 स्क्रीन पर स्टैटिक और मुविंग सर्विलांस टीम पर नजर रखी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार कल यानी बुधवार को चुनाव आयोग एक महत्वपूर्ण बैठक करने वाला है। मोथाबाड़ी जैसी घटना फिर से न हो इसे सुनिश्चित करने के लिए यह बैठक की जाने वाली है। बुधवार को होने वाली इस बैठक में राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव समेत अन्य पर्यवेक्षक, पुलिस सुपर, जिलाधिकारियों के साथ बैठक होगी। जानकारी के मुताबिक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में यह बैठक वर्चुअली होने वाली है। बैठक में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल भी शामिल होंगे।

Articles you may like: