🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोलकाता के कालीघाट मंदिर में दर्शन करने पहुंची कंगना रानौत

परंपरागत गहरे गुलाबी रंग की साड़ी और सोने की हैवी ज्वेलरी में सजी कंगना रानौत हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।

By Moumita Bhattacharya

Apr 07, 2026 21:53 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य का राजनैतिक पारा चढ़ता जा रहा है। वहीं अपनी बेबाक बयानों से चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड की क्वीन कंगना रानौत कोलकाता के कालीघाट मंदिर में महामाया काली मां के दर्शन करने पहुंची।

हैवी साड़ी और ज्वेलरी में सजी कंगना रानौत ने मां काली के दर्शन व पूजा की जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके साथ ही कंगना ने नकुलेश्वर भैरव मंदिर में भी माथा टेका।

परंपरागत गहरे गुलाबी रंग की साड़ी और सोने की हैवी ज्वेलरी में सजी कंगना रानौत हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। बता दें, बॉलीवुड स्टार कंगना रानौत भाजपा की सांसद भी हैं। वह हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद हैं। ईश्वर के प्रति गहरी आस्था होने की वजह से कंगना जिस शहर में भी जाती हैं, वहां के लोकप्रिय मंदिरों में वह दर्शन करना नहीं भूलती हैं।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कंगना रानौत का कोलकाता दौरा साफ कर रहा है कि वह भाजपा की स्टार चुनाव प्रचारक में शामिल हैं। कंगना रानौत ने मां काली को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही बंगाल और देश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भगवान से प्रार्थना की। हाथों में फूलों से भरी पूजा की थाली और माथे पर चुनरी ओढ़े कंगना का यह लुक काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस उनके इस फोटो पर बड़ा प्यार लुटा रहे हैं।

हाल ही में कंगना रनौत ने 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन पूरे किए। वहीं अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रानौत को आखिरी बार फिल्म 'इमरजेंसी' में देखा गया था। फिल्म का निर्देशन भी कंगना ने खुद ही किया था। पिछले लंबे समय से पर्दे से गायब कंगना रनौत एक बार फिर से कमबैक करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आएंगी जिसका निर्देशन मनोज तापड़िया कर रहे हैं। यह फिल्म भी राष्ट्रभक्ति पर ही आधारित फिल्म है।

Articles you may like: