🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मात्र ₹5 में शेयर मार्केट में निवेश की करना चाहते हैं शुरुआत? इन स्टॉक्स पर नजरें बनाएं हुए हैं निवेशकों

साल 2026 में खुदरा निवेशकों का ध्यान ₹5 से भी कम कीमत पर ट्रेड कर रहे शेयर आकर्षित कर रहे हैं।

By Moumita Bhattacharya

Apr 08, 2026 01:14 IST

शेयर मार्केट में निवेश तो करना चाहते हैं लेकिन हाई रिस्क लेने से कतराते हैं? शेयर मार्केट में निवेश के मामले में नौसिखिया हैं या फिर शेयर मार्केट के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं होने की वजह से हाई रिस्क निवेश की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। अगर इनमें से किसी के साथ भी आप अपनी समानता देख रहे हैं तो ध्यान दें। साल 2026 में खुदरा निवेशकों का ध्यान ₹5 से भी कम कीमत पर ट्रेड कर रहे शेयर आकर्षित कर रहे हैं। ये शेयर लोगों के लिए आदर्श है जो कम पूंजी में अधिक रिटर्न के अवसर तलाश रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट में ब्रोकरेज रिसर्च द्वारा संकलित डाटा के हवाले से बताया जाता है कि टेलीकॉम, इंफ्रास्ट्रक्चर, केमिकल्स और मीडिया जैसे क्षेत्रों के कई कम पूंजी के स्टॉक्स फिलहाल ₹5 से नीचे ट्रेड कर रहे हैं। इनमें से कुछ में तो छोटी पूंजी के निवेशक खूब रुचि भी दिखा रहे हैं।

Read Also | कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, IndiGo की विमान से टकरायी गाड़ी

₹5 से भी कम के स्टॉक

मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में आयी रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक ₹5 से भी कम के स्टॉक्स हैं :

जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड

यूनिटेक लिमिटेड

SEPC लिमिटेड

राम स्टील ट्यूब्स लिमिटेड

दवंगरे सुगर कंपनी लिमिटेड

साधना नित्रो केम लिमिटेड

डिश टीवी इंडिया लिमिटेड

शाह मेटाकॉर्प लिमिटेड

जीवीके पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड

Read Also | Exit Poll पर चुनाव आयोग की सख्त पाबंदी, किया उल्लंघन तो 2 साल खानी पड़ेगी जेल की हवा

इसके साथ ही FCS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड, विकास इकोटेक लिमिटेड और इंटेग्रा एसेंशियल लिमिटेड के स्टॉक्स भी काफी कम कीमतों पर उपलब्ध हैं।

इन शेयरों पर क्यों है निवेशकों की नजर?

निवेशकों का मानना है कि ऐसे शेयरों का आकर्षण उनकी कम एंट्री लागत और तेज प्रतिशत रिटर्न की संभावना की वजह से होता है। GTL Infrastructure जैसी कंपनियां, जो टेलीकॉम टावर संचालित करती हैं, मोबाइल नेटवर्क के विस्तार से लाभ उठा सकती हैं। वहीं Vikas Ecotech जैसी कंपनियां विशेष केमिकल सेगमेंट में काम करती हैं, जहां मांग बढ़ने की संभावना है। इसी तरह, आईटी सेवाएं देने वाली FCS Software Solutions वैश्विक आउटसोर्सिंग की मांग से जुड़ी हुई है। हालांकि इस क्षेत्र में उसे कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है।

हालांकि, विशेषज्ञ सावधानी बरतने की सलाह देते हैं और कम कीमत वाले शेयरों में निवेश से पहले गहन शोध करने की सिफारिश करते हैं।

Disclaimer : समाचार एई समय कहीं भी निवेश की सलाह नहीं देता है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। निवेश करने से पहले पूरी जानकारी हासिल करना और विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है। यह जानकारी केवल जागरूकता और शैक्षणिक उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है।

Articles you may like: