गत 19 मार्च को सिनेमा हॉल में रिलीज होने के बाद से ही आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' तहलका मचा रही है। महज 21 दिनों में इस फिल्म ने भारत में 1041 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड 1653 करोड़ रुपए की बम्पर कमाई की है। कमाई के मामले में यह फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे सफल फिल्म बन चुकी है।
अगर आपने अभी तक सिनेमा हॉल में जाकर यह फिल्म नहीं देखी है और अपने घर के ड्राईंग रूम में बैठकर इस फिल्म को देखने का इरादा रखते हैं। या फिर एक बार फिर से घर की सोफा पर बैठकर पॉपकॉर्न खाते-खाते देखने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपका इंतजार भी खत्म होने वाला है।
Read Also | 18वें दिन भी 'धुरंधर 2' की छप्पर फाड़ कमाई जारी, ₹1000 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली बनी बॉलीवुड की पहली फिल्म
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' के Ott राइट्स Netflix ने खरीदे थे। यह फिल्म लंबे समय तक नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 भी रही थी। लेकिन 'धुरंधर द रिवेंज' के Ott राइट्स Netflix ने नहीं बल्कि Jio Hotstar ने खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स पर किए गए दावे के मुताबिक इस फिल्म के Jio Hotstar ने काफी मोटी रकम चुकाकर इस फिल्म की Ott राइट्स खरीदे हैं। पर कब Ott पर रिलीज होगी यह फिल्म?
मिली जानकारी के अनुसार 'धुरंधर द रिवेंज' अभी Ott पर रिलीज नहीं होगी। दरअसल, इस समय IPL चल रहा है जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है। ऐसी स्थिति में अगर 'धुरंधर द रिवेंज' को Ott पर रिलीज किया जाता है तो फिल्म को ऑडियंस नहीं मिलने की आशंका पैदा हो सकती है। इस वजह से Ott रिलीज के बाद फिल्म को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि इस बारे में अभी तक फिल्म के मेकर्स अथवा Jio Hotstar की तरफ से कोई घोषणा नहीं की गयी है कि 'धुरंधर द रिवेंज' को कब Ott पर रिलीज किया जाएगा।
Read Also | कुछ सेकंड के अपने किरदार के लिए 'धुरंधर 2' में यामी गौतम ने ली कितनी फीस?
संभावना जतायी जा रही है कि मई के अंत में अथवा जून के शुरुआत में Ott पर 'धुरंधर द रिवेंज' रिलीज हो सकती है। इंतजार किया जा रहा है तो बस आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा होने की। बता दें, फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, राकेश बेदी ने प्रमुख किरदार निभाएं हैं जिसकी दुनिया भर में खुब वाहवाही हो रही है।