गुरुवार को ओल्ड मालदह के एक होटल में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin) ने तृणमूल सरकार पर तीखा हमला किया।
उन्होंने ममता बनर्जी पर बंगाल की जनता से सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। नबीन ने कहा कि सत्ता में आते समय तृणमूल सरकार ने 'मां, माटी, मानुष' का नारा दिया था लेकिन महिलाओं को सुरक्षा मुहैया करवाने में नाकामयाब रही।
उन्होंने संदेशखाली, पार्कस्ट्रीट, कामदुनी आदि कांडों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में महिलाएं असुरक्षा की भावना के साथ जीती हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल की माताएं व बहनें असुरक्षा की भावना में जीती हैं।
Read Also | 'तृणमूल के मंत्री-संतरी सबका हिसाब होगा', PM नरेंद्र मोदी की चेतावनी, दी कौन सी 'गारंटी'?
इसके लिए कौन जिम्मेदार है? मैं बंगाल की युवाओं से अनुरोध करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि जिन्होंने आपकी मांओं व बहनों को अपमानित किया उनके खिलाफ वोट दिया जाए। अब समय आ गया है कि हमारी 'मां' को सुरक्षित करने का, 'माटी' की रक्षा करने और 'मानुष' को सुरक्षित करने का।
गुरुवार को ही नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा की एनडीए सरकार आसनसोल की औद्योगिक ताकत को फिर से बहाल कर सकती है और क्षेत्र को 'माफिया राज' से मुक्त करा सकती है। इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना भी की।