🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

साल 2026 में कब से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा? कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?

कितने दिनों तक चलेगी अमरनाथ यात्रा? कब से शुरू होगा पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा का ऑनलाइन व ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन?

By Moumita Bhattacharya

Apr 09, 2026 19:53 IST

देश की सबसे पवित्र यात्राओं में से एक अमरनाथ यात्रा के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार लाखों की संख्या में श्रद्धालु कर रहे हैं। अमरनाथ श्राइन बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल श्री अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 15 अप्रैल 2026 से होने वाली है। कितने दिनों तक चलेगी अमरनाथ यात्रा? कब से शुरू होगा पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा का ऑनलाइन व ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन?

कब से कब तक चलेगी अमरनाथ यात्रा?

TOI की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस साल पवित्र अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 15 अप्रैल से होगी जो अगले 38 दिनों तक चलने वाली है। बताया जाता है कि 9 अगस्त तक अमरनाथ यात्रा चलने वाली है। केदारनाथ व चार धाम यात्रा की तरह ही अमरनाथ यात्रा के लिए भी रजिस्ट्रेशन का करवाना अनिवार्य है।

Read Also | केदारनाथ धाम के लिए अगले सप्ताह से शुरू होगी हेलीकॉप्टर बुकिंग, कब से? कहां से करेंगें बुकिंग व कितना किराया?

कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?

श्री अमरनाथ श्राइन से मिली जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो सकती है। हालांकि रजिस्ट्रेशन से पहले हेल्थ सर्टिफिकेट बनवाना बेहद जरूरी है। इस सर्टिफिकेट के बिना न तो यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करने दिया जाएगा और न ही यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाएगी।

कब से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा?

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन निर्धारित बैंक की शाखाओं में जाकर किया जा सकेगा। तीर्थ यात्रियों को जारी किया गया अनिवार्य हेल्थ सर्टिफिकेट (CHC) को 8 अप्रैल 2026 से अपने पासपोर्ट साइज फोटो के साथ अपलोड करना होगा। CHC श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड वेबसाइट पर दर्ज ऑथोराइज्ड डॉक्टर व क्लिनिक से प्राप्त कर सकेंगे।

बताया जाता है कि रजिस्ट्रेशन पहले आओ-पहले पाओ की प्रक्रिया के तहत दिया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी अमरनाथ यात्रा के लिए 13 से 70 साल तक के तीर्थ यात्री रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं 6 माह से अधिक की गर्भवती महिलाएं अमरनाथ यात्रा पर जाने के अयोग्य मानी जाएंगी।

Articles you may like: