🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

क्या Hitman रोहित शर्मा एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं? या बन रही Biopic? सुगबुगाहट तेज

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किए पोस्ट में रोहित शर्मा ने एक दस्तावेज शेयर किया है, जिसके बाद से ही फैंस के बीच इस पोस्ट के बारे में विस्तार से जानने की इच्छा तेज हो गयी है।

By Moumita Bhattacharya

Apr 10, 2026 17:44 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की एक पोस्ट ने उनकी बायोपिक की सुगबुगाहट को तेज कर दिया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किए पोस्ट में रोहित शर्मा ने एक दस्तावेज शेयर किया है, जिसके बाद से ही फैंस के बीच इस पोस्ट के बारे में विस्तार से जानने की इच्छा तेज हो गयी है। हालांकि इस पोस्ट के साथ रोहित शर्मा ने कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है।

9 अप्रैल 2026 की तारीख लिखे इस दस्तावेज को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल की स्टोरी पर शेयर किया है। इस दस्तावेज के एक कोने पर Netflix लिखा हुआ है। इसे लेकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि या तो रोहित शर्मा की बायोपिक बनने वाली है या फिर रोहित शर्मा खुद Netflix पर डेब्यू करने वाले हैं।

Read Also | 'धुरंधर' के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का खुलासा : 'यालिना' के लिए कितनी लड़कियों का लिया गया था ऑडिशन?

क्या है इस दस्तावेज में?

गुरुवार को रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल की स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया जिसमें एक दस्तावेज दिख रहा है। इस दस्तावेज पर Draft #45 लिखा हुआ है। इसपर मुंबई इंडियंस का लोगो भी लगा हुआ है। दस्तावेज पर Title लिखा हुआ है जिसका आधा हिस्सा काला कर दिया गया है बस 'HAMPION' लिखा दिखाई दे रहा है जिससे अंदाजा लग रहा है कि यहां Champion लिखा हो सकता है। इस फोटो पर एक वॉटर मार्क लगा है जिसपर Rohit Sharma's Copy लिखा है। पोस्ट के नीचे #collab लिखा हुआ है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट


क्या वाकई में रोहित शर्मा कर रहे एक्टिंग में डेब्यू?

इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा या तो Netflix के किसी शो में खुद एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं अथवा कोई शो है जिसका हिस्सा रोहित शर्मा को बनाया जा रहा है। कुछ फैंस तो रोहित शर्मा की बायोपिक भी दावा कर रहे हैं। हालांकि इस बाबत न तो रोहित शर्मा और न ही Netflix अथवा मुंबई इंडियंस में से किसी ने भी अभी तक कोई घोषणा नहीं की है।

Articles you may like: