🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

RCB को मिस करने वाले बयान से विवाद में फंसे मोहम्मद सिराज, GT फैंस नाराज

गुजरात टाइटन्स के लिए चुनौती बढ़ी, सिराज पर अब प्रदर्शन से जवाब देने का दबाव।

By रजनीश प्रसाद

Apr 10, 2026 19:02 IST

अहमदाबाद : आईपीएल 2026 के बीच तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस सीजन में वह गुजरात टाइटन्स की ओर से खेल रहे हैं लेकिन उनका प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। ऐसे में अपने पुराने टीम के प्रति भावनात्मक टिप्पणी ने विवाद को और बढ़ा दिया है।

दरअसल मोहम्मद सिराज ने आईपीएल में लंबे समय तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला है। 2018 से 2024 तक सात सीजन में उन्होंने 88 मैचों में 83 विकेट लेकर टीम के अहम गेंदबाज के रूप में पहचान बनाई। इससे पहले वह सनराइजर्स हैदराबाद का भी हिस्सा रहे थे। आरसीबी के साथ उनका यह लंबा जुड़ाव ही अब चर्चा का कारण बन गया है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में जब उनसे आरसीबी को लेकर सवाल किया गया तो पहले उन्होंने जवाब देने से बचने की कोशिश की लेकिन बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि वह आज भी अपनी पुरानी टीम को मिस करते हैं। बस यही बयान गुजरात टाइटन्स के समर्थकों को पसंद नहीं आया।

सिराज के इस बयान के बाद कई फैंस ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई। कुछ लोगों ने यहां तक कह दिया कि अगर वह पूरी तरह से नई टीम के लिए समर्पित नहीं हैं तो उन्हें वापस आरसीबी में ही लौट जाना चाहिए।

इधर गुजरात टाइटन्स के लिए यह सीजन आसान नहीं रहा है। टीम फिलहाल अंक तालिका में सातवें स्थान पर है और आगे के मुकाबले काफी चुनौतीपूर्ण हैं। ऐसे में टीम को सिराज से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या मोहम्मद सिराज मैदान पर अपने प्रदर्शन से इन आलोचनाओं का जवाब दे पाएंगे। अगर वह अपनी पुरानी लय में लौटते हैं तो गुजरात टाइटन्स की स्थिति मजबूत हो सकती है।

Articles you may like: